अरवल में रविवार रात सड़क हादसे में पटना के 4 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे। सभी अरवल के एक विधायक से मुलाकात कर वापस पटना लौट रहे थे। उस समय गाड़ी की स्पीड 100Kmph थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिससे 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई। एक युवक को बचा लिया गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा अरवल-पटना नहर रोड पर गांधी मैदान पर हुआ। मृतकों में तीन की पहचान हो गई है। इनमें बिहटा के रिशांक, मनोज और कंकड़बाग के अमन के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि कार ड्राइवर रोहित को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। उसका इलाज चल रहा है। स्पीड तेज होने के कारण कार का बैलेंस बिगड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कुछ सेकेंड में ही गाड़ी नहर में जा गिरी। कार के अंदर फंसे तीन युवकों के शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। चौथे शव को क्रेन से बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें डेड घोषित कर दिया। गाड़ी की खिड़कियां और दरवाजे नहीं खुले, दम घुटने से मौत चश्मदीदों ने बताया कि गाड़ी जैसे ही नहर में गिरी तेज आवाज आई। हम दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। कार में लोग ज्यादा थे। वजन ज्यादा होने की जगह से गाड़ी नहर में समा गई। गाड़ी के खिड़की और दरवाजे बंद थे। वो उसी हालत में पानी के अंदर थे। गाड़ी में मौजूद सड़कों ने बाहर खिड़की और दरवाजे खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन पानी का प्रेशर होने की वजह से वो नहीं खुले। गाड़ी के अंदर ही दम घुटने से सभी की मौत हो गई। पुलिस बोली- हर एंगल से हादसे की जांच कर रहे हादसे की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। देर रात मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए संवेदनशील मोड़ों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है। अरवल में रविवार रात सड़क हादसे में पटना के 4 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे। सभी अरवल के एक विधायक से मुलाकात कर वापस पटना लौट रहे थे। उस समय गाड़ी की स्पीड 100Kmph थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिससे 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई। एक युवक को बचा लिया गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा अरवल-पटना नहर रोड पर गांधी मैदान पर हुआ। मृतकों में तीन की पहचान हो गई है। इनमें बिहटा के रिशांक, मनोज और कंकड़बाग के अमन के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि कार ड्राइवर रोहित को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। उसका इलाज चल रहा है। स्पीड तेज होने के कारण कार का बैलेंस बिगड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कुछ सेकेंड में ही गाड़ी नहर में जा गिरी। कार के अंदर फंसे तीन युवकों के शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। चौथे शव को क्रेन से बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें डेड घोषित कर दिया। गाड़ी की खिड़कियां और दरवाजे नहीं खुले, दम घुटने से मौत चश्मदीदों ने बताया कि गाड़ी जैसे ही नहर में गिरी तेज आवाज आई। हम दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। कार में लोग ज्यादा थे। वजन ज्यादा होने की जगह से गाड़ी नहर में समा गई। गाड़ी के खिड़की और दरवाजे बंद थे। वो उसी हालत में पानी के अंदर थे। गाड़ी में मौजूद सड़कों ने बाहर खिड़की और दरवाजे खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन पानी का प्रेशर होने की वजह से वो नहीं खुले। गाड़ी के अंदर ही दम घुटने से सभी की मौत हो गई। पुलिस बोली- हर एंगल से हादसे की जांच कर रहे हादसे की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। देर रात मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए संवेदनशील मोड़ों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।


