हरियाणा विधानसभा का CPA जोन-II सम्मेलन:लोकसभा स्पीकर बिरला आएंगे; 15 राज्यों की विधानसभाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे, विकसित भारत-2047 पर मंथन

हरियाणा विधानसभा का CPA जोन-II सम्मेलन:लोकसभा स्पीकर बिरला आएंगे; 15 राज्यों की विधानसभाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे, विकसित भारत-2047 पर मंथन

चंडीगढ़ में सोमवार से शुरू हो रहा कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन का जोन-II सम्मेलन इस बार केवल औपचारिक संसदीय बैठक नहीं होगा, बल्कि विकसित भारत-2047, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और लोकतांत्रिक संस्थाओं की भविष्य की भूमिका जैसे अहम विषयों पर राष्ट्रीय स्तर की चर्चा का मंच बनेगा। 8 से 10 जून तक चलने वाले इस सम्मेलन की मेजबानी हरियाणा विधानसभा कर रही है। इसमें देश की 15 विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक, संसदीय विशेषज्ञ और नीति निर्माता हिस्सा लेंगे। AI और मानवाधिकार पर भी होगी चर्चा

सम्मेलन की सबसे खास बात यह है कि इसमें पहली बार तेजी से बदलती तकनीक और उसके लोकतंत्र पर प्रभाव को भी प्रमुख एजेंडे में शामिल किया गया है। 9 जून को होने वाले विशेष सत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानवाधिकार, विधायी निकायों के समक्ष चुनौतियां विषय पर चर्चा होगी। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) के महानिदेशक मनोज यादव इस विषय पर प्रस्तुति देंगे। AI के बढ़ते उपयोग, डेटा सुरक्षा, निजता के अधिकार और कानून निर्माण की चुनौतियों पर यह सत्र केंद्रित रहेगा। विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर मंथन

सम्मेलन के दूसरे दिन तीन अलग-अलग सत्रों में “विकसित भारत-2047 के लक्ष्यों को हासिल करने में जागरूक समाज और जनप्रतिनिधियों की भूमिका” पर चर्चा होगी।
इस दौरान विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही यह भी विचार होगा कि आने वाले वर्षों में विधानसभाएं और जनप्रतिनिधि सामाजिक जागरूकता, सुशासन और नीतिगत बदलावों को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।

ओम बिरला करेंगे उद्घाटन

सम्मेलन का उद्घाटन सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। उद्घाटन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण भी मौजूद रहेंगे। हरविंदर कल्याण स्वागत भाषण देंगे, जबकि हरियाणा के इतिहास और विकास यात्रा पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। इसके बाद ओम बिरला, हरिवंश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। संस्कृति और संविधान का संगम

सम्मेलन के दौरान टैगोर थिएटर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा। इसमें संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रस्तुत करने वाली विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 10 जून को होने वाले समापन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *