चार दिवसीय रास पंचाध्यायी कथा आज से

उज्जैन | भगवान कृष्ण की रास पंचाध्यायी कथा का चार दिवसीय आयोजन 8 जून से शुरू होगा। माहेश्वरी मारवाड़ी महिला मंडल के तत्वावधान में यह कथा 11 जून तक लक्ष्मी नृसिंह मंदिर, छोटा सराफा में रोज दोपहर 3.30 बजे होगी। कथा वाचन डॉ. माधवप्रपन्नाचार्य करेंगे। आयोजन श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध के रास पंचाध्यायी के पांच अध्यायों पर आधारित रहेगा। मंडल अध्यक्ष उषा भट्टड़, सचिव किरण अटल और संयोजक मंगला बांगड़ के अनुसार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *