भास्कर न्यूज | बक्सर शनिवार को गरज के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं रविवार को मौसम शुष्क रहने से उमस भरी गर्मी रहा। कैमूर के बाद राज्य में सबसे गर्म जिला बक्सर रहा। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह की हवा में नमी थी। कुछ ही देर बाद तीखी धूप निकल आई, जिससे उमसभरी गर्मी पैदा होने लगी। हालांकि बारिश होने के बाद तापमान में 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई, पर गर्मी से राहत नहीं मिली और आमजन पूरे दिन गर्मी का सितम झेलते रहे। दोपहर में तीखी धूप होने के कारण शहर की सड़कें खाली दिखाई दी। मौसम में उतार-चढ़ाव होने से लोग मौसम के साथ समन्वय स्थापित नहीं कर पा रहे हैं, जिसका असर सेहत पर पड़ रहा है।12 जून तक रोजाना तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। भास्कर न्यूज | बक्सर शनिवार को गरज के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं रविवार को मौसम शुष्क रहने से उमस भरी गर्मी रहा। कैमूर के बाद राज्य में सबसे गर्म जिला बक्सर रहा। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह की हवा में नमी थी। कुछ ही देर बाद तीखी धूप निकल आई, जिससे उमसभरी गर्मी पैदा होने लगी। हालांकि बारिश होने के बाद तापमान में 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई, पर गर्मी से राहत नहीं मिली और आमजन पूरे दिन गर्मी का सितम झेलते रहे। दोपहर में तीखी धूप होने के कारण शहर की सड़कें खाली दिखाई दी। मौसम में उतार-चढ़ाव होने से लोग मौसम के साथ समन्वय स्थापित नहीं कर पा रहे हैं, जिसका असर सेहत पर पड़ रहा है।12 जून तक रोजाना तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।


