भास्कर न्यूज | बक्सर विश्व साइकिल दिवस पखवाड़े के तहत क्रीड़ा भारती बक्सर द्वारा केंद्रीय मार्गदर्शन के अनुरूप “संडेज ऑन साइकिल अभियान” के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली सिपाही घाट मैदान और जेल रोड से शुरू होकर सोमेश्वर नाथ मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में युवाओं सहित हर उम्र के लगभग 90 प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इनमें सबसे अधिक संख्या युवाओं की रही। पूरे रास्ते “साइक्लिंग करना जरूरी है” के नारों से लोगों को जागरूक किया गया। रैली के समापन स्थल पर शिक्षाविद् सह क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ रमेश कुमार ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा और प्राकृतिक ऊर्जा के संरक्षण के लिए नियमित साइक्लिंग बेहद जरूरी है। मौके पर भोजपुर विभाग संयोजक अरविंद सिंह, सह मंत्री संदीप आर्य, आशुतोष ओझा, हेमंत, ट्रेनर अनिकेत राय, कोच राज यादव, महंत संजय दास, अभिषेक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | बक्सर विश्व साइकिल दिवस पखवाड़े के तहत क्रीड़ा भारती बक्सर द्वारा केंद्रीय मार्गदर्शन के अनुरूप “संडेज ऑन साइकिल अभियान” के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली सिपाही घाट मैदान और जेल रोड से शुरू होकर सोमेश्वर नाथ मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में युवाओं सहित हर उम्र के लगभग 90 प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इनमें सबसे अधिक संख्या युवाओं की रही। पूरे रास्ते “साइक्लिंग करना जरूरी है” के नारों से लोगों को जागरूक किया गया। रैली के समापन स्थल पर शिक्षाविद् सह क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ रमेश कुमार ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा और प्राकृतिक ऊर्जा के संरक्षण के लिए नियमित साइक्लिंग बेहद जरूरी है। मौके पर भोजपुर विभाग संयोजक अरविंद सिंह, सह मंत्री संदीप आर्य, आशुतोष ओझा, हेमंत, ट्रेनर अनिकेत राय, कोच राज यादव, महंत संजय दास, अभिषेक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


