चैनपुर ट्रैक्टर हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली सहायता राशि:कैमूर में मंत्री जमा खान की पहल पर 24 घंटे में सौंपे गए चेक

चैनपुर ट्रैक्टर हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली सहायता राशि:कैमूर में मंत्री जमा खान की पहल पर 24 घंटे में सौंपे गए चेक

कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव में हुए ट्रैक्टर हादसे के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और चैनपुर विधायक मोहम्मद जमा खान की पहल पर, हादसे के 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के चेक सौंप दिए गए। यह घटना 5 जून 2026 को नौघरा गांव में हुई थी, जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में गांव के दो बच्चों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक और मंत्री जमा खान ने दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को तत्काल मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बच्चों के परिवार से की मुलाकात मंत्री के निर्देश के बाद, शनिवार को संबंधित अधिकारियों ने मृतक बच्चों के आश्रित परिवारों से मुलाकात की। अधिकारियों ने दोनों पीड़ित परिवारों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत तत्काल राहत के तौर पर 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर मंत्री जमा खान ने घटना पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने बताया कि सम्राट सरकार संकट की इस घड़ी में राज्य की जनता के साथ है। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि आपदा राहत मद के तहत मिलने वाली 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि भी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही दोनों पीड़ित परिवारों को उपलब्ध करा दी जाएगी। कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव में हुए ट्रैक्टर हादसे के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और चैनपुर विधायक मोहम्मद जमा खान की पहल पर, हादसे के 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के चेक सौंप दिए गए। यह घटना 5 जून 2026 को नौघरा गांव में हुई थी, जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में गांव के दो बच्चों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक और मंत्री जमा खान ने दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को तत्काल मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बच्चों के परिवार से की मुलाकात मंत्री के निर्देश के बाद, शनिवार को संबंधित अधिकारियों ने मृतक बच्चों के आश्रित परिवारों से मुलाकात की। अधिकारियों ने दोनों पीड़ित परिवारों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत तत्काल राहत के तौर पर 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर मंत्री जमा खान ने घटना पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने बताया कि सम्राट सरकार संकट की इस घड़ी में राज्य की जनता के साथ है। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि आपदा राहत मद के तहत मिलने वाली 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि भी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही दोनों पीड़ित परिवारों को उपलब्ध करा दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *