कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, टीम इंडिया के लिए दिया खास संदेश

कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, टीम इंडिया के लिए दिया खास संदेश

भारतीय टीम के चयन के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार को कप्तान के पद से हटाने के फैसले को मुश्किल बताया, जिन्होंने इसी साल की शुरुआत में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था। 

SuryaKumar Yadav, Indian cricket team: भारत को टी20 वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव ने टी20 कप्तानी से हटाए जाने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने नेशनल टीम को शुभकामनाएं देते हुए युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुने जाने पर बधाई दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के अलावा, एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। आगामी दौरे से बाहर होने के बाद सूर्या ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

इंस्टाग्राम स्टोरी में भारतीय टीम की एक तस्वीर शेयर की

35 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भारतीय टीम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “इस बेहद प्रतिभाशाली ग्रुप को आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं।” भारतीय टीम के चयन के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार को कप्तान के पद से हटाने के फैसले को मुश्किल बताया, जिन्होंने इसी साल की शुरुआत में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था।

अगरकर ने दिया यह बयान

अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “सूर्या के मामले में, जाहिर है, यह एक मुश्किल फैसला था, क्योंकि उन्होंने अभी-अभी वर्ल्ड कप जीता था। जिस खिलाड़ी ने आपको वर्ल्ड कप जिताया हो, उसे बदलने का फैसला आसान नहीं होता।” सूर्यकुमार की हालिया फॉर्म ने सभी को निराश किया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का टी20 वर्ल्ड कप अभियान खराब रहा था, जिसके बाद आईपीएल 2026 की 13 पारियों में वह 270 रन ही बना सके।

वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की

सूर्यकुमार ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की। वैभव आईपीएल 2026 में सर्वाधिक 776 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ वैभव टूर्नामेंट के ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ खिलाड़ी रहे, जिसके बाद उन्हें भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है। सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार ने लिखा, “आपने इसे अपनी मेहनत से हासिल किया है। आपके सफर को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *