सिवनी पुलिस की अवैध शराब पकड़ी:11 आरोपी गिरफ्तार, 62 लीटर कच्ची शराब जब्त

सिवनी पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 62 लीटर महुआ से निर्मित हाथ भट्ठी कच्ची शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7,200 रुपए है। इनको किया गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, इस अभियान के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शेख सलीम, राजू यादव (संजय वार्ड), सुरेन्द्र यादव, राजू यादव (डोरली), यशवंत सरयाम, रविन्द्रसिंह डेहरिया, आशीष श्रीवास्तव, सौरभ सोनी, रितेष यादव, अन्नीलाल उईके और राहुल उईके शामिल हैं। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। भंडारण और परिवहन की जांच कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से कच्ची शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब के भंडारण और परिवहन से जुड़े मामलों की भी जांच की जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने में निरीक्षक सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, डालचंद ग्याराशिया, एएसआई संतोष बेन, प्रमोद मालवी तथा पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस विभाग ने अभियान में शामिल टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *