रणवीर सिंह पर बैन की खबर सुन भड़कीं पूनम ढिल्लों, बोलीं- ये बेहद अजीब है!

रणवीर सिंह पर बैन की खबर सुन भड़कीं पूनम ढिल्लों, बोलीं- ये बेहद अजीब है!

CINTAA President Poonam Dhillon expressed disappointment: बॉलीवुड के धुरंधर रणवीर सिंह और ‘डॉन 3’ के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। FWICE द्वारा रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी होने के बाद अब CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों और एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है।

CINTAA इस पूरे मामले में अंधेरे में है

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए कहा कि CINTAA इस पूरे मामले में अंधेरे में है। न आर्टिस्ट ने, न प्रोड्यूसर ने और न ही फेडरेशन ने उनसे कनेक्ट किया। पूनम ढिल्लों ने कहा कि जब उनके पास पूरी जानकारी नहीं है तो वो कोई राय नहीं दे सकतीं। रणवीर CINTAA के सदस्य होने के बाद उन्हें इस विवाद में शामिल नहीं किया गया ये बात उन्हें अजीब लगती है। हालांकि, ‘गवर्नर’ के ट्रेलर लॉन्च पर मनोज बाजपेयी ने कहा कि इंडस्ट्री के सभी लोगों को ये मामला सिर्फ सोशल मीडिया से पता चल रहा है। पूरी जानकारी किसी के पास नहीं है लेकिन एक साथी की हैसियत से उन्हें उम्मीद है कि मामला जल्द सुलझ जाएगा।

जानें क्या है पूरा विवाद

दिसंबर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने ‘डॉन 3’ से शूटिंग शुरू होने से 3 हफ्ते पहले फिल्म छोड़ दी। इस पर प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने 45 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। जब बात नहीं बनी तो FWICE से शिकायत की गई। रणवीर 3 बार बुलाए जाने के बावजूद नहीं आए जिसके बाद FWICE ने नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया। बता दें, रणवीर की टीम ने बयान में कहा कि वो जानबूझकर चुप हैं और मानते हैं कि ऐसे मामले गरिमा और परिपक्वता के साथ सुलझाए जाते हैं।

बता दें कि दूसरी ओर, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के भी इस विवाद में दखल देने की संभावना जताई जा रही है और माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की जा सकती है ताकि मामला आगे न बढ़े। फिलहाल ‘डॉन 3’ का भविष्य क्या होगा और रणवीर सिंह की एंट्री फिल्म में होगी या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *