गोपालगंज में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौधी पश्चिम टोला की है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय रीना देवी के रूप में हुई है, जो मुकुल पांडेय उर्फ लक्ष्मीकांत पांडेय की पत्नी थीं। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वालों में कोहराम मच गया। रीना को पीट-पीटकर मार डाला गया
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रीना की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज के लिए की गई सुनियोजित हत्या है। परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोग लगातार 5 लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर रीना के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की इसी मांग को लेकर रीना को पहले बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला गया और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया है। ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार
मीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने दोषियों को बख्शा नहीं जाने की बात कही। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। गोपालगंज में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौधी पश्चिम टोला की है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय रीना देवी के रूप में हुई है, जो मुकुल पांडेय उर्फ लक्ष्मीकांत पांडेय की पत्नी थीं। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वालों में कोहराम मच गया। रीना को पीट-पीटकर मार डाला गया
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रीना की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज के लिए की गई सुनियोजित हत्या है। परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोग लगातार 5 लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर रीना के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की इसी मांग को लेकर रीना को पहले बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला गया और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया है। ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार
मीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने दोषियों को बख्शा नहीं जाने की बात कही। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।


