राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए बस करना होगा ये काम, जानें क्यों इस टीम की राह है सबसे आसान

राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए बस करना होगा ये काम, जानें क्यों इस टीम की राह है सबसे आसान

RR Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में अब सिर्फ पांच मुकाबले बचे हैं और प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ी टक्कर जारी है। राजस्थान रॉयल्स फिलहाल प्लेऑफ की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। 

Rajasthan Royals Playoffs Scenario IPL 2026: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में अब सिर्फ पांच मैच बचे हैं और प्लेऑफ की रेस में अभी भी पांच टीमें शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की भी अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru), गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। अब बचे हुए एक स्थान के लिए आरआर का दावा सबसे मजबूत है, चलिए जानते हैं कैसे?

अंक तालिका में चौथे स्थान पर RR

राजस्थान रॉयल्स 13 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। टीम ने 7 मुकाबले जीते हैं और 6 गंवाए हैं। पंजाब किंग्स ने भी 13 मैच खेले हैं, लेकिन 6 मुकाबले जीते हैं और 6 हारे हैं। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द रहा, जिसकी वजह से उनके 13 अंक हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की भी लगभग यही स्थिति है।

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 में से 6 मुकाबले जीते हैं, लेकिन 7 हार के साथ टीम 12 अंकों पर सातवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के भी 13 मैचों में 12 अंक हैं और वह आठवें स्थान पर मौजूद है। हालांकि सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट माइनस में है और उन्हें अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, ताकि अगर राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी मुकाबला हार भी जाए तो ये दोनों टीमें RR के नेट रनरेट को पीछे छोड़ दें।

RR का दावा इस वजह से मजबूत

यही वजह है कि राजस्थान रॉयल्स इन पांच टीमों में सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है, क्योंकि उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी दूसरी टीम के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं रहना है। अगर राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा देती है तो वह 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

ऐसे में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने-अपने आखिरी मुकाबले जीतकर भी सिर्फ 15 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे। इससे प्लेऑफ के दरवाजे उनके लिए बंद हो जाएंगे। दूसरी ओर सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें पहले ही ना के बराबर बची हैं और अगर वे अपने आखिरी मुकाबले जीत भी लेते हैं तो उन्हें राजस्थान रॉयल्स के नेट रन रेट को पार करने के लिए बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। आपको बता दें कि LSG और मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। दोनों टीमों ने 13-13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 में उन्हें हार मिली, जबकि सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत हासिल हुई।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *