‘अभिषेक बनर्जी से जुड़ी किसी संपत्ति से मेरा लेना-देना नहीं’, TMC सांसद सयानी घोष ने फेक न्यूज फैलाने वालों को दी चेतावनी

‘अभिषेक बनर्जी से जुड़ी किसी संपत्ति से मेरा लेना-देना नहीं’, TMC सांसद सयानी घोष ने फेक न्यूज फैलाने वालों को दी चेतावनी

Saayoni Ghosh News: तृणमूल कांग्रेस सांसद Saayoni Ghosh ने अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कथित कोलकाता संपत्ति में हिस्सेदारी के आरोपों को फेक न्यूज बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सभी संपत्तियों का विवरण चुनावी हलफनामे में सार्वजनिक है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Abhishek Banerjee Property Row: तृणमूल कांग्रेस सांसद सयानी घोष ने बुधवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें उन्हें कोलकाता की एक संपत्ति से जोड़ा जा रहा था। यह संपत्ति कथित तौर पर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से जुड़ी बताई जा रही है। TMC सांसद ने इस दावों को फेक न्यूज करार दिया। साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

टीएमसी नेता सयानी घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि 19 डी सेवन टैंक्स रोड, कोलकाता-700030 स्थित किसी संपत्ति में उनकी और अभिषेक बनर्जी की संयुक्त हिस्सेदारी होने का दावा पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि उनकी सभी संपत्तियों की जानकारी पहले से ही चुनावी हलफनामे में सार्वजनिक है।

उन्होंने आगे लिखा कि लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया है और मैं इसकी आभारी हूं। मेरे मतदाता जान लें कि मेरी संपत्तियों का पूरा ब्योरा चुनावी हलफनामे में मौजूद है। रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं। बिना सबूत मुझे बदनाम करने की कोशिश बंद करें।

दबाव में झुकने वाली नहीं- सयानी घोष

सायोनी घोष ने आगे कहा कि वह किसी भी दबाव में झुकने वाली नहीं हैं और फर्जी खबर फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर की पंक्ति जहां मन भय से मुक्त हो और सिर गर्व से ऊंचा हो का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें डराया नहीं जा सकता।

टीएमसी ने बीजेपी पर बोला हमला

इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर राजनीतिक बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि कोलकाता नगर निगम (KMC) के नोटिसों को जानबूझकर मीडिया और सोशल मीडिया में लीक कर टीएमसी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

टीएमसी ने आधिकारिक बयान में कहा कि KMC नोटिसों से जुड़ी खबरें और सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह झूठी, मनगढ़ंत और आधारहीन हैं। पार्टी का आरोप है कि बीजेपी ने अनौपचारिक रूप से ये नोटिस मीडिया संस्थानों तक पहुंचाए।

बता दें कि यह विवाद तब और बढ़ गया जब बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी ने आरोप लगाया कि टीएमसी से जुड़े कई लोगों ने बड़ी संख्या में संपत्तियां खरीदी हैं। उन्होंने दावा किया कि लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के पास 14 संपत्तियां हैं और अभिषेक बनर्जी व उनके परिवार के नियंत्रण में कुल 24 संपत्तियां हैं।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, KMC ने हाल ही में KMC एक्ट 1980 की धारा 400(1) के तहत लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी बताई जा रही कुछ संपत्तियों को अवैध निर्माण के आरोप में नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति मालिकों को सात दिन के भीतर अवैध हिस्से हटाने या फिर निगम की ओर से कार्रवाई का सामना करने को कहा गया है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *