दुनियाभर में भूकंप (Earthquake) के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। आज, बुधवार, 20 मई को तुर्की (Turkey) में भूकंप का मामला सामने आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 रही और यह सिनसिक (Sincik) से 19 किलोमीटर नॉर्थ में आया। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही और यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर आया।
डरकर घरों से बाहर भागे लोग
भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। ऐसे में कई लोग डरकर अपने घरों से बाहर भाग गए, जिससे वो सुरक्षित रह सके। इस भूकंप ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। भूकंप की गहराई कम होने की वजह से इसका झटका तेज़ था। प्रभावित क्षेत्र में कई स्कूलों को भूकंप की वजह से खाली करा लिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूकंप की गहराई जितनी कम होती है, उसका असर उतना ही ज़्यादा होता है।
कितना हुआ नुकसान?
तुर्की में आज आए इस भूकंप की वजह से कितना नुकसान हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। किसी के हताहत होने की भी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि इस बात की संभावना जताई जा रही है कि कुछ घरों और अन्य इमारतों को संभावित रूप से इस भूकंप की वजह से नुकसान हो सकता है।
भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है जो चिंता का विषय है। हर भूकंप से नुकसान नहीं होता। कई झटके तो सिर्फ नाममात्र के ही होते हैं, लेकिन कुछ भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे भारी तबाही मच जाती है और जान-माल का काफी नुकसान होता है। पिछले तीन साल में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं जिनकी वजह से न सिर्फ संपत्ति का भारी नुकसान हुआ, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान भी गंवाई। इन भूकंपों की वजह से हुए नुकसान से उबरने में काफी समय लग जाता है और प्रभावित लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


