ट्रम्प बोले- ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म होगा:कहा- उन्हें समझौता करना है, परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म होगा:कहा- उन्हें समझौता करना है, परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। व्हाइट हाउस में सांसदों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा, “हम उस युद्ध को बहुत जल्दी खत्म करने जा रहे हैं। वे समझौता करना चाहते हैं। वे इससे थक चुके हैं।” ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब भी परमाणु कार्यक्रम पर ध्यान दे रहा है, लेकिन अमेरिका उसे परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा। उन्होंने कहा, हमने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे लगता है कि यह मामला बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। उनके पास परमाणु हथियार नहीं होंगे और उम्मीद है कि हम इसे अच्छे तरीके से पूरा करेंगे। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने से जुड़ा वॉर पावर रेजोल्यूशन आगे बढ़ाया गया है। रिपब्लिकन बहुमत वाली सीनेट ने मंगलवार को उस प्रस्ताव पर आगे बढ़ने के पक्ष में वोट किया, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस की स्पष्ट मंजूरी के बिना राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ युद्ध जारी नहीं रख सकते। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *