कचरे के ठेला से लाश ले गई पुलिस, वीडियो वायरल:बेगूसराय में 2 दिन पहले मिला था शव, डीएसपी बोले- जांच कर दोषी पर करेंगे कार्रवाई

कचरे के ठेला से लाश ले गई पुलिस, वीडियो वायरल:बेगूसराय में 2 दिन पहले मिला था शव, डीएसपी बोले- जांच कर दोषी पर करेंगे कार्रवाई

बेगूसराय में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी एक शव को सफाई कर्मी के माध्यम से कचरे के ठेले से ले गई। पहले शव को बिछावन में लपेटवाया गया, फिर घर से बाहर किया गया। उसके बाद कचरा ढ़ोने वाले ठेला पर लोड कर शव को अस्पताल लाया गया। वायरल वीडियो स्पष्ट रूप में देखा सकते हैं कि चार-पांच सफाई कर्मीयों ने पुलिस के सामने शव को सीढ़ी से उतरा। उसके बाद कचरे वाले ठेला पर लोड कर लें जा रहे हैं। घटना संज्ञान में आते ही सदर-वन डीएसपी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। बंद घर से मिली थी लाश दरअसल, रविवार को रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड में बंद घर से रवि रोशन कुमार का शव बरामद किया था। रवि रोशन कुमार का घर पिछले तीन-चार दिनों से बंद था और दुर्गंध आने पर इसकी सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और गेट तोड़कर घर के अंदर गए, तो रवि रोशन का शव लटका हुआ था। रवि रोशन कुमार की पत्नी एक सप्ताह पहले मायके चली गई थी। उसके बाद उसके बाद रविवार को घर से उसका शव बरामद हुआ। सफाई कर्मी के सहारे शव को छत से उतरा गया था। जांच के बाद होगी कार्रवाई स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक शव के साथ पुलिस की ओर से यह अमानवीय व्यवहार क्यों किया गया। नियम के अनुसार शव बरामद होने के बाद उसे एंबुलेंस या किसी वाहन से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजना था। आखिर पुलिस ने किस परिस्थिति में कचरा ढोने वाले ठेला से शव को अस्पताल भेजा है। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि रतनपुर थाना क्षेत्र में एक शव मिला था। अब इसका एक वीडियो सामने आया है, उस वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बेगूसराय में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी एक शव को सफाई कर्मी के माध्यम से कचरे के ठेले से ले गई। पहले शव को बिछावन में लपेटवाया गया, फिर घर से बाहर किया गया। उसके बाद कचरा ढ़ोने वाले ठेला पर लोड कर शव को अस्पताल लाया गया। वायरल वीडियो स्पष्ट रूप में देखा सकते हैं कि चार-पांच सफाई कर्मीयों ने पुलिस के सामने शव को सीढ़ी से उतरा। उसके बाद कचरे वाले ठेला पर लोड कर लें जा रहे हैं। घटना संज्ञान में आते ही सदर-वन डीएसपी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। बंद घर से मिली थी लाश दरअसल, रविवार को रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड में बंद घर से रवि रोशन कुमार का शव बरामद किया था। रवि रोशन कुमार का घर पिछले तीन-चार दिनों से बंद था और दुर्गंध आने पर इसकी सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और गेट तोड़कर घर के अंदर गए, तो रवि रोशन का शव लटका हुआ था। रवि रोशन कुमार की पत्नी एक सप्ताह पहले मायके चली गई थी। उसके बाद उसके बाद रविवार को घर से उसका शव बरामद हुआ। सफाई कर्मी के सहारे शव को छत से उतरा गया था। जांच के बाद होगी कार्रवाई स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक शव के साथ पुलिस की ओर से यह अमानवीय व्यवहार क्यों किया गया। नियम के अनुसार शव बरामद होने के बाद उसे एंबुलेंस या किसी वाहन से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजना था। आखिर पुलिस ने किस परिस्थिति में कचरा ढोने वाले ठेला से शव को अस्पताल भेजा है। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि रतनपुर थाना क्षेत्र में एक शव मिला था। अब इसका एक वीडियो सामने आया है, उस वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *