शेफाली शाह संग टूटी शादी पर हर्ष छाया ने किया खुलासा, बोले- एक नहीं, कई लड़कियों को किया डेट!

शेफाली शाह संग टूटी शादी पर हर्ष छाया ने किया खुलासा, बोले- एक नहीं, कई लड़कियों को किया डेट!

Harsh Chhaya admits going on multiple rebound dates: एक्टर हर्ष छाया ने हाल ही में अपने तलाक और प्राइवेट लाइफ को लेकर कई बातें खुलकर कीं है। साथ ही, उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस शेफाली शाह से अलग होने से कई महीने पहले ही उन्हें महसूस हो गया था कि उनका रिश्ता अब ज्यादा आगे नहीं चल पाएगा। उन्होंने खुद को मानसिक रूप से इस बदलाव के लिए तैयार कर लिया था और उसी वजह से वो इस मुश्किल दौर को संभाल पाए।

हर रिश्ता अलग होता है और संभालने का तरीका भी

हर्ष छाया ने एक इंटरव्यू में बताया कि हर रिश्ता अलग होता है और हर इंसान अपने तरीके से टूटते रिश्ते से बाहर निकलता है। उनके अनुसार, उन्हें करीब 8 से 9 महीने पहले ही समझ आ गया था कि शादी एक “डेड एंड” पर पहुंच चुकी है। जब उन्हें साफ तौर पर कहा गया कि अब साथ रहना संभव नहीं है, तब तक वो अंदर ही अंदर इस सच को एक्सेप्ट कर चुके थे।

इतना ही नहीं, हर्ष ने ये भी माना कि तलाक का दौर उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में वो गुस्से, पछतावे और भावनात्मक तनाव से गुजरे और कई महीनों तक वो खुद को संभालने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान उन्होंने लोगों से खुलकर बातचीत करनी शुरू की और एक नहीं, कई लड़कियों को डेट भी किया। उनके अनुसार, ये उनके लिए खुद को समझने और आगे बढ़ने का एक तरीका था।

इंसान को अपनी इमोशन्स नहीं दबाने चाहिए

यहीं नहीं, उन्होंने आगे कहा कि किसी रिश्ते के खत्म होने के बाद इंसान को अपने इमोशन्स को दबाने के बजाय उन्हें एक्सेप्ट करना चाहिए। इस पर हर्ष का मानना है कि खुद को जबरदस्ती मजबूत दिखाने से बेहतर है कि इंसान अपने दर्द और असहजता को समझे। साथ ही उन्होंने कहा कि तलाक को समाज में बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया जाता है, जबकि कई बार दो लोगों का अलग होकर खुश रहना ही सही फैसला होता है।

हर्ष और शेफाली शाह की मुलाकात टीवी शो ‘हसरतें’ के सेट पर हुई थी और तभी दोनों को प्यार हुआ और 1994 में शादी कर ली। हालांकि, 6 साल बाद साल 2000 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद शेफाली शाह ने फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह से शादी की, जबकि हर्ष छाया ने एक्ट्रेस सुनीता सेनगुप्ता के साथ नई जिंदगी शुरू की। बता दें कि अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अपने करियर में कामयाब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *