बोचहा में बकरी को लेकर विवाद:महिला सहित तीन घायल, सीएचसी में भर्ती; जांच का आश्वासन

बोचहा में बकरी को लेकर विवाद:महिला सहित तीन घायल, सीएचसी में भर्ती; जांच का आश्वासन

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड अंतर्गत एतवारपुर ताज गांव में रविवार रात आपसी विवाद में मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बोचहाँ में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मोहम्मद आलमगीर की पत्नी शबाना खातून और उनकी दो पुत्रियों मेहर खातून तथा हेना खातून के रूप में हुई है। सीएचसी बोचहाँ में चिकित्सक डॉ. कुमार वागीश और स्वास्थ्य कर्मी राकेश कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद तीनों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। पीड़िता शबाना खातून के अनुसार, गांव में एक बकरी बार-बार उनके दरवाजे पर गंदगी फैला रही थी। इसका विरोध करने पर मो. नौशाद ने अपशब्द कहे, जिससे विवाद बढ़ गया। शबाना खातून ने आरोप लगाया है कि मो. नौशाद, मो. नाजिर, मो. इर्शाद सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिसमें वे और उनकी बेटियां घायल हो गईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड अंतर्गत एतवारपुर ताज गांव में रविवार रात आपसी विवाद में मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बोचहाँ में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मोहम्मद आलमगीर की पत्नी शबाना खातून और उनकी दो पुत्रियों मेहर खातून तथा हेना खातून के रूप में हुई है। सीएचसी बोचहाँ में चिकित्सक डॉ. कुमार वागीश और स्वास्थ्य कर्मी राकेश कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद तीनों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। पीड़िता शबाना खातून के अनुसार, गांव में एक बकरी बार-बार उनके दरवाजे पर गंदगी फैला रही थी। इसका विरोध करने पर मो. नौशाद ने अपशब्द कहे, जिससे विवाद बढ़ गया। शबाना खातून ने आरोप लगाया है कि मो. नौशाद, मो. नाजिर, मो. इर्शाद सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिसमें वे और उनकी बेटियां घायल हो गईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *