सौरभ द्विवेदी को ले डूबेगा पत्रकार से अभिनेता बनने का फैसला? ‘कर्तव्य’ में खराब एक्टिंग देख लोग बोले- अर्जुन कपूर के लिए इज्जत बढ़ गई

सौरभ द्विवेदी को ले डूबेगा पत्रकार से अभिनेता बनने का फैसला? ‘कर्तव्य’ में खराब एक्टिंग देख लोग बोले- अर्जुन कपूर के लिए इज्जत बढ़ गई

Saurabh Dwivedi Trolled For Kartavya Movie: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘कर्तव्य’ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, जबकि इस फिल्म से मशहूर पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। हालांकि, फिल्मों में उनका पहला अनुभव दर्शकों को खास पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi Trolled For Kartavya Movie)

पत्रकारिता की दुनिया में अपनी बेबाक शैली और इंटरव्यू के लिए मशहूर सौरभ द्विवेदी ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि कैमरे के सामने सवाल पूछने वाला चेहरा एक दिन फिल्मी पर्दे पर अभिनय करता नजर आएगा। लेकिन जब ‘कर्तव्य’ रिलीज हुई तो दर्शकों की नजरें उनकी एक्टिंग पर टिक गईं। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी और कई यूजर्स ने उनके अभिनय की तुलना पुराने दौर के दिग्गज कलाकारों से कर डाली।

‘बॉलीवुड का डाइनफॉल हो गया है’

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अमरीश पुरी जैसे दमदार विलेन देखने के बाद अब इस तरह की एक्टिंग देखना बॉलीवुड का डाउनफॉल लगता है।’ वहीं दूसरे यूजर ने सौरभ की डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन को लेकर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि एंकरिंग और अभिनय दोनों बिल्कुल अलग कला हैं और कैमरे के सामने खबर पढ़ने वाला अंदाज फिल्मों में काम नहीं आता। इतना ही नहीं, एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि फिल्म में सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग को देखने के बाद अर्जुन कपूर के लिए उनकी इज्जत बढ़ गई है।

Saurabh Dwivedi Trolled For Kartavya Movie
Saurabh Dwivedi Trolled For Kartavya Movie
Saurabh Dwivedi Trolled For Kartavya Movie

सौरभ द्विवेदी को किया जा रहा ट्रोल

फिल्म में सौरभ द्विवेदी को देखकर कई दर्शकों को ऐसा लगा मानो किसी न्यूज शो का एंकर अचानक फिल्मी सेट पर पहुंच गया हो। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है जिसमें लिखा गया, ‘एक्टिंग सीखने में लोगों को सालों लग जाते हैं और सौरभ सीधे सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए।’

हालांकि, ट्रोलिंग के बीच कुछ लोग उनके इस नए प्रयास की तारीफ भी कर रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि पहली फिल्म में हर कलाकार से परफेक्शन की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।

एक्टिंग पर खुद सौरभ द्विवेदी ने कही ये बात

दिलचस्प बात यह है कि सौरभ द्विवेदी ने खुद भी माना था कि उन्हें अभिनय का कोई अनुभव नहीं था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि करीब साढ़े तीन साल पहले निर्देशक पुलकित ने उन्हें एक किरदार के लिए संपर्क किया था। सौरभ ने साफ कहा था कि उन्होंने कभी थिएटर तक नहीं किया, लेकिन निर्देशक को उनके इंटरव्यू और बोलने के अंदाज में कुछ अलग दिखाई दिया।

सौरभ ने अपने अनुभव को साझा करते हुए लिखा, ‘ये बिल्कुल एक नया अनुभव था। संजय मिश्रा और सैफ अली खान जैसे स्टार्स के साथ काम करना।’ उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा की दुनिया उनके लिए बिल्कुल नई थी और उन्होंने शूटिंग के दौरान काफी कुछ सीखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *