Gold Price Outlook: इस हफ्ते 7,100 रुपये महंगा हुआ सोना, उधर चांदी में आई करीब 13,000 रुपये की तेजी, क्यों आया यह उछाल?

Gold Price Outlook: इस हफ्ते 7,100 रुपये महंगा हुआ सोना, उधर चांदी में आई करीब 13,000 रुपये की तेजी, क्यों आया यह उछाल?

Gold Price Outlook: सोने की कीमतों में इस हफ्ते अच्छी-खासी तेजी दर्ज हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार, 15 मई को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, इसके एक हफ्ते पहले 8 मई को सोने का भाव 1,51,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह सोने की कीमत में इस हफ्ते 7,132 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।

चांदी में भी जबरदस्त उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी इस हफ्ते जबरदस्त इजाफा हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 15 मई को चांदी 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है। वहीं, एक हफ्ते पहले 8 मई को चांदी का भाव 2,55,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस हफ्ते चांदी की कीमत में 12,900 रुपये का इजाफा हुआ है।

gold

पिछले 1 महीने में क्या रहा सोने का हाल

पिछले 1 महीने में सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 15 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। पूरे एक महीने बाद 15 मई को यह कीमत 1,58,210 रुपये पर पहुंच गई। इस तरह बीते 1 महीने में सोने की कीमत में 5,345 रुपये का इजाफा हुआ है।

gold

बीते 1 महीने में चांदी का हाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी बीते एक महीने में भारी तेजी आई है। 15 अप्रैल 2026 को चांदी का भाव 2,49,019 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। एक महीने बाद यह कीमत 2,68,500 रुपये पर पहुंच गई है। इस तरह बीते एक महीने में चांदी की कीमत में 19,481 रुपये का इजाफा हो चुका है।

MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें, तो 15 मई को 5 जून की डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वहीं, 3 जुलाई 2026 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 2,71,226 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ है।

इस हफ्ते क्यों महंगा हुआ सोना?

सोने की वैश्विक कीमतों में इस हफ्ते गिरावट आई है। इससे इतर घरेलू बाजार में सोना महंगा हुआ है। इसका कारण था सरकार का गोल्ड आयात को कम करने के लिए कदम उठाना। सरकार ने सोने पर आयात शुल्क को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। साथ ही अब एडवांस ऑथराइजेशन (AA) के तहत एक्सपोर्टर एक लाइसेंस पर अधिकतम 100 किलोग्राम सोना ही शुल्क मुक्त आयात कर सकेंगे। इन दो कदमों से सोने की घरेलू सप्लाई प्रभावित होगी, जिसके चलते कीमतों में तेजी दर्ज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *