Neha Marda: फेमस टीवी सीरियल “बालिका वधू” से अपनी पहचान बनाने वाली नेहा मर्दा ने एक्टिंग की दुनिया से एक कदम पीछे हटाकर एंटरप्रेन्योरशिप में अपनी खास पहचान बनाई है। बता दें, उन्होंने एक ऐसे अंडरआर्म रोल-ऑन ब्रांड की शुरुआत की, जो फिटकरी से बनता है। इसमें सबसे खास बात ये है कि उनका ये बिजनेस केवल 10 रुपये की फिटकरी से शुरू हुआ और अब वो महीने के लाखों ग्राहकों को सेवा देते हुए लगभग 2 करोड़ रुपये महीने की कमाई कर रही हैं।
शार्क टैंक इंडिया के स्टेज पर स्टार्टअप के बारे में खुलकर बातचीत की
एक्ट्रेस से एंटरप्रेन्योरशिप बनी नेहा मर्दा ने शार्क टैंक इंडिया के स्टेज पर अपने स्टार्टअप के बारे में खुलकर बातचीत की और उन्होंने बताया कि ये आइडिया उनके व्यक्तिगत अनुभव से जुड़ा है। बता दें, प्रेग्नेंसी के बाद शरीर की बदबू में अचानक बदलाव के कारण उनका कॉन्फिडेंस प्रभावित हुआ, जिससे उन्हें ये समस्या बहुत प्राइवेट और अहम लगी। साथ ही, उन्होंने बताया, “प्रेग्नेंसी के बाद मुझे अपने शरीर की दुर्गंध से परेशानी होने लगी और एक स्टार होने के नाते ये मेरे लिए बहुत बड़ा मुद्दा था।”
इतना ही नहीं, नेहा ने अपने पति राहुल और भाई के साथ मिलकर इस प्रोडक्ट पर लगभग 3 साल तक रिसर्च और विकास किया। बाजार में मिलने वाली साधारण फिटकरी को उन्होंने एक आधुनिक और सुविधाजनक रोल-ऑन फार्मुले में बदला किया, जो न केवल शरीर की बदबू को दूर करता है बल्कि बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद करता है। दरअसल, शुरुआत में रोल-ऑन का दाम 99 रुपये था, लेकिन गुणवत्ता और फॉर्मूलेशन बेहतर होने के कारण कीमत बढ़कर 999 रुपये हो गई।
सस्ता होने के बाद कीमत में इतनी बढ़ोतरी के कारण
इतना सस्ता होने के बाद कीमत में इतनी बढ़ोतरी के कारण ऑनलाइन ट्रोलिंग भी हुई, लेकिन नेहा ने सब्र नहीं खोया और प्रोडक्ट की रिसर्च, इंग्रीडिएंट्स और निर्माण प्रक्रिया को कस्टमर्स के सामने लेकर आईं। दरअसल, उनकी इमानदार कहानी और खेती से जुड़ी गुणवत्ता ने ग्राहकों के दिल जीत लिए। इसके चलते केवल 10 महीनों में उनका ब्रांड 14 करोड़ रुपये का रेडेवन्यू क्रॉस कर गया।
नेहा मर्दा के ब्रांड ने लगभग 2 लाख से ज्यादा ग्राहक बनाए हैं और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर उनके प्रोडक्ट को 24.5 मिलियन से ज्यादा ऑर्गेनिक व्यूज मिले हैं। इस तेजी से बढ़ती ऑनलाइन उपस्थिति ने ब्रांड को देशभर में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
नेहा को 1% इक्विटी के लिए 1.8 करोड़ रुपये की डील ऑफर की
बता दें, भले ही नेहा टीवी की फेमस एक्ट्रेस हों, शार्क टैंक के शार्क्स ने उनके व्यवसाय मॉडल, उत्पाद की कीमत और मार्केटिंग रणनीति पर कड़ी समीक्षा की और उन्होंने पूछा कि क्या नेहा की पहचान ने ब्रांड की सेल्स और विजिबिलिटी को बढ़ावा दिया। खास कर नमिता थापर ने कीमत के प्रीमियम होने पर सवाल पूछे तो अनुपम मित्तल ने खुशबू के वादे को लेकर संदेह जताया। लास्ट में अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल ने मिलकर नेहा को 1% इक्विटी के लिए 1.8 करोड़ रुपये की डील ऑफर की, जिसे नेहा ने एक्सेप्ट कर लिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, नेहा ने टीवी सीरियल “बालिका वधू” में गहना का रोल निभाकर खास लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा वो “डोली अरमानों की”, “क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी” और डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा” में भी नजर आईं। एक्टिंग करियर के बीच उन्होंने मदरहुड को अपनाने के लिए ब्रेक लिया और उसी दौरान अपने इस सफल व्यवसाय की शुरुआत की।


