Anshul Kamboj Creates Unwanted Record: मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर धुनाई की है। दोनों ने ही कंबोज को लगातार चार-चार छक्के लगाए। इसके साथ अंशुल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
Anshul Kamboj Creates Unwanted Record: अंशुल कंबोज ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सिर्फ 2.4 ओवर में 63 रन लुटा दिए। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन उनकी जमकर धुनाई करते हुए उनकी गेंदों पर 8 छक्के और 3 चौके मारे। इसी के साथ आईपीएल के मौजूदा सीजन में सीएसके लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अंशुल कंबोज के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया। वह अब आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
यश दयाल के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी
अंशुल को मैच के अपने दूसरे और एलएसजी के पांचवें ओवर की पहली चार गेंदों पर मिचेल मार्श ने लगातार चार छक्के मारे। इसके बाद निकोलस पूरन ने उनके तीसरे और एलएसजी के 17वें ओवर की पहली चार गेंदों पर लगातार चार छक्के लगाए। अंशुल से पहले यश दयाल ने भी एक पारी में आठ छक्के खाए थे। 9 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए दयाल को 8 छक्के लगे थे।
अंशुल ने शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुल 2.4 ओवर फेंके और 63 रन दिए। उन्होंने 16 गेंदें फेंकी, जिनमें से 11 में चार या छह रन दिए। कंबोज आईपीएल मैच में तीन या उससे कम ओवर फेंकते हुए 60 से ज्यादा रन देने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले 2025 में बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ खलील अहमद ने 0/65 का प्रदर्शन किया था।
एक पारी में सीएसके के किसी गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन
0/65 (3) – खलील अहमद बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2025
0/63 (2.4) – अंशुल कंबोज बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2026
0/62 (4) – लुंगी एनगिडी बनाम मुंबई इंडियंस दिल्ली, 2021
2/61 (4) – शार्दुल ठाकुर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
0/60 (4) – सिमरजीत सिंह बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2024
शतक से चूके मिचेल मार्श
एलएसजी बनाम सीएसके मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187/5 का स्कोर बनाया। 188 रनों का टारगेट मुश्किल था, लेकिन मार्श ने इस साल के आईपीएल की सबसे अच्छी पारियों में से एक खेलकर मेजबान टीम के लिए माहौल बना दिया। वह बदकिस्मत रहे कि सेंचुरी बनाने से चूक गए, लेकिन बल्ले से उनके 38 गेंदों पर 90 रन की शानदार पारी से एलएसजी को सीजन की चौथी जीत दिलाई। एलएसजी भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन सीएसके की उम्मीदों को उसने बड़ा झटका दिया है।
Sports – Patrika | CMS









4⃣ 
Sit back and enjoy Mitchell Marsh’s four 6⃣’s in the same over 
