How To Keep Kids Busy in Summer Holidays: गर्मियों की छुट्टियों का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान आती है, माता-पिता के माथे पर उतनी ही बड़ी चिंता की लकीर खिंच जाती है। स्कूल बंद होने का मतलब है कि बच्चों का सेट रूटीन खत्म हो जाता है। ऐसे में उनका ज्यादातर समय टीवी, मोबाइल या वीडियो गेम्स में बीतने लगता है। एक माता-पिता के रूप में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर बच्चों को व्यस्त कैसे रखा जाए?
छुट्टियों में रूटीन क्यों है जरूरी? (Importance of a Vacation Routine)
रिसर्च के अनुसार, छुट्टियों में समय का अनुशासन छूट जाता है, जिससे बच्चे सुस्त हो जाते हैं। शारीरिक गतिविधि में कमी और स्क्रीन टाइम बढ़ने से बच्चों के हृदय के स्वास्थ्य, नींद और व्यवहार पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए छुट्टियों में भी रूटीन बनाना बहुत जरूरी है।
छुट्टियों में करने के लिए एक्टिविटीज और उनके फायदे (Holiday Activities and Their Benefits)
समर डे कैंप (Summer Day Camps)
रिसर्च बताती है कि जो बच्चे समर कैंप जाते हैं, वे घर पर रहने वाले बच्चों की तुलना में कहीं ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
फायदे: समर कैंप का फिक्स रूटीन होता है। बच्चे नए दोस्त बनाते हैं, नई स्किल्स सीखते हैं और शारीरिक गतिविधि में लगे रहते हैं। इससे उनका स्क्रीन टाइम खुद-ब-खुद कम हो जाता है।
आउटडोर स्पोर्ट्स (Outdoor Sports)
बच्चों को शाम के समय घर से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करें। उन्हें स्विमिंग क्लास भेजें या उनके साथ स्केटिंग करने जाएं।
फायदे: खुले मैदान में खेलने से बच्चों की हड्डियों का विकास अच्छा होता है, शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है और उनका कॉग्निटिव डेवलपमेंट तेज होता है।
डांस या मार्शल आर्ट्स (Dance or Martial Arts)
अगर बाहर बहुत गर्मी है, तो इंडोर एक्टिविटीज जैसे डांस, जुम्बा या ताइक्वांडो बेहतरीन विकल्प हैं।
फायदे: डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुसार, कोई भी ऐसी शारीरिक गतिविधि जिसमें ऊर्जा खर्च होती है, वह व्यायाम है। डांस करने से शरीर में लचीलापन आता है और मार्शल आर्ट्स बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास पैदा करता है। अनुशासन उन्हें बेहतर बनाता है।
बागवानी और घर के छोटे काम (Gardening and Household Chores)
बच्चों को मिट्टी में पौधे लगाने, पौधों को पानी देने या अपनी अलमारी सेट करने जैसे कामों में शामिल करें।
फायदे: भले ही यह गतिविधि खेलकूद न हो, लेकिन यह बच्चों को लगातार एक्टिव रखता है। इससे उनमें जिम्मेदारी का अहसास होता है और उनका प्रकृति के साथ जुड़ाव बढ़ता है।


