पूर्णिया में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम अपने पिता के साथ नदी धार से लगे खेत पर गया था। खेल-खेल में नदी धार में चला गया, गहरे पानी में जा समाने से बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। मामला डगरूआ थाना क्षेत्र का है। मासूम बच्चे की पहचान डगरूआ प्रखंड के चमुआ गांव के वार्ड 14 निवासी मोहम्मद आबीद के बेटे आमान 16 के रूप में हुई है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम में जुट गई है। घटना की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता मोहम्मद आबीद ने बताया कि वो आज देर दोपहर बेटे के साथ खेत पर गए थे। इसी दौरान मासूम खेल खेल में खेत से लगे नदी किनारे चला गया। नदी में उतरते ही मासूम गहरे पानी में चला गया। वहीं जब तक उनकी नजर बेटे पर पड़ी, वो नदी धार में डूब चुका था। बच्चे के डूबने पर उनके शोर मचाते ही आसपास के लोग नदी किनारे जुटे। एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाली गई लाश स्थानीय गोताखोरों ने पानी में छलांग लगाई। घंटे भर की खोजबीन के बाद बच्चे को पानी से ढूंढ निकला जा सका। हालांकि जब तक मासूम पानी से निकला, बच्चे की सांसे थम चुकी थी। इधर मासूम की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा है। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही डगरूआ थाना की पुलिस और फिर डगरूआ के सीओ मौके पर पहुंचे। जानकारी देते हुए डगरूआ के सीओ ने बताया कि डूबने पर सरकार की ओर से 4 लाख मुआवजे की राशि दी जाती है। परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि भी दी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया GMCH भेजा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्णिया में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम अपने पिता के साथ नदी धार से लगे खेत पर गया था। खेल-खेल में नदी धार में चला गया, गहरे पानी में जा समाने से बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। मामला डगरूआ थाना क्षेत्र का है। मासूम बच्चे की पहचान डगरूआ प्रखंड के चमुआ गांव के वार्ड 14 निवासी मोहम्मद आबीद के बेटे आमान 16 के रूप में हुई है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम में जुट गई है। घटना की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता मोहम्मद आबीद ने बताया कि वो आज देर दोपहर बेटे के साथ खेत पर गए थे। इसी दौरान मासूम खेल खेल में खेत से लगे नदी किनारे चला गया। नदी में उतरते ही मासूम गहरे पानी में चला गया। वहीं जब तक उनकी नजर बेटे पर पड़ी, वो नदी धार में डूब चुका था। बच्चे के डूबने पर उनके शोर मचाते ही आसपास के लोग नदी किनारे जुटे। एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाली गई लाश स्थानीय गोताखोरों ने पानी में छलांग लगाई। घंटे भर की खोजबीन के बाद बच्चे को पानी से ढूंढ निकला जा सका। हालांकि जब तक मासूम पानी से निकला, बच्चे की सांसे थम चुकी थी। इधर मासूम की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा है। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही डगरूआ थाना की पुलिस और फिर डगरूआ के सीओ मौके पर पहुंचे। जानकारी देते हुए डगरूआ के सीओ ने बताया कि डूबने पर सरकार की ओर से 4 लाख मुआवजे की राशि दी जाती है। परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि भी दी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया GMCH भेजा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


