दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, भाई बोला- दहजे के लिए मार डाला, 5 लाख मांग रहे थे

दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, भाई बोला- दहजे के लिए मार डाला, 5 लाख मांग रहे थे

दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहित की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मुस्कान कुमारी(20) के तौर पर हुई है 2 साल पहले बड़गांव में सुजीत कुमार सिंह के साथ शादी हुई थी। 6 माह की एक बेटी है। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की है। ससुराल में एक भी पुरुष सदस्य नहीं थे छोटे भाई राहुल कुमार ने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार पांच लाख रुपए की मांग की जा रही थी। अब तक 2 लाख रुपए दे चुके हैं, इसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। मेरी बहन के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। गुरुवार दोपहर 3 बजे के करीब मां से मुस्कान की फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान मुस्कान रो रही थी। उसने कहा था कि भाई को भेज दीजिए, अब हम यहां नहीं रहेंगे। 10 मिनट बाद ही ससुराल के पड़ोस में रहने वाले एक ‌व्यक्ति ने फोन करके मौत की सूचना दी। जिसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। ससुराल में सिर्फ महिलाएं थीं, एक भी पुरूष सदस्य नहीं थे। आनन-फानन में बहन को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बहन की हत्या हुई है राहुल ने आगे कहा कि बहन के गले में निशान था, उसकी हत्या की गई है। बाहर से सब कुछ सामान्य दिखता था, लेकिन ससुराल वाले लगातार उसको प्रताड़ित करते थे। प्रशासन से दोषियों की जल्द से जल्द से गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहित की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मुस्कान कुमारी(20) के तौर पर हुई है 2 साल पहले बड़गांव में सुजीत कुमार सिंह के साथ शादी हुई थी। 6 माह की एक बेटी है। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की है। ससुराल में एक भी पुरुष सदस्य नहीं थे छोटे भाई राहुल कुमार ने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार पांच लाख रुपए की मांग की जा रही थी। अब तक 2 लाख रुपए दे चुके हैं, इसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। मेरी बहन के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। गुरुवार दोपहर 3 बजे के करीब मां से मुस्कान की फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान मुस्कान रो रही थी। उसने कहा था कि भाई को भेज दीजिए, अब हम यहां नहीं रहेंगे। 10 मिनट बाद ही ससुराल के पड़ोस में रहने वाले एक ‌व्यक्ति ने फोन करके मौत की सूचना दी। जिसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। ससुराल में सिर्फ महिलाएं थीं, एक भी पुरूष सदस्य नहीं थे। आनन-फानन में बहन को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बहन की हत्या हुई है राहुल ने आगे कहा कि बहन के गले में निशान था, उसकी हत्या की गई है। बाहर से सब कुछ सामान्य दिखता था, लेकिन ससुराल वाले लगातार उसको प्रताड़ित करते थे। प्रशासन से दोषियों की जल्द से जल्द से गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *