बिहार में बालू माफियाओं ने एक बार फिर जानलेवा हमला किया है। नवादा में अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर खनन माफियाओं ने बालू से लदा ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस घटना में नारदीगंज थाना के एएसआई नागेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(खबर अपडेट हो रही है)


