‘गयाजी में अब क्राइम नहीं है, ये अच्छी बात है’:पुलिस-पब्लिक संवाद में बोले मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, कहा- हर महीने थानों में लोक संवाद होगा

‘गयाजी में अब क्राइम नहीं है, ये अच्छी बात है’:पुलिस-पब्लिक संवाद में बोले मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, कहा- हर महीने थानों में लोक संवाद होगा

गयाजी के रेड क्रॉस परिषद में शनिवार को पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव ने आम लोगों से सीधे संवाद किया। इस मौके पर शहर में जाम की समस्या का मुद्दा छाया रहा। हर किसी ने ट्रैफिक जाम के आगे खुद को बेबस बताया। वहीं महिला सुरक्षा का भी मुद्दा उठा। आईजी की ओर भरोसा दिया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही में उन्होंने ये भी कहा कि समस्या के साथ समाधान भी बताएं। लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोगों की ओर से एक भी समस्या का समाधान नहीं रखा गया। खास बात यह भी रही कि आईजी विकास वैभव ने कहा कि इस कार्यक्रम में केवल टैफिक की समस्या का मसला आया है। इसका मतलब यह भी स्पष्ट है कि शहर में क्राइम नहीं है। अच्छी बात है। इस मौके पर जब दैनिक भास्कर ने यह जानना चाहा कि दो वर्ष पूर्व भी रेलवे स्टेशन पर असिस्टेंट बूथ पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद खोला था लेकिन वह अब न स्टेबलिश है और न ही रेग्युलर है। अधिकारी के बदलते ही वह भी लुप्त हो गया। इस पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो इसका अध्ययन कर उसे फिर से सक्रिय किया जाएगा। वकील ने नगर निगम की भूमिका को कटघरे में खड़ा किया कार्यक्रम में मौजूद वकील धर्मेंद्र कुमार ने नगर निगम की भूमिका को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम ही अतिक्रमण कराता है। नगर निगम ही जाम जैसे कारणों का कारक है। नगर निगम के पास अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष टीम है, लेकिन वो हटाने बजाय अतिक्रमण मिलीभगत से कराता है। इस कार्यक्रम में शहर और जिले के कई लोग पहुंचे। लोगों ने पुलिस व्यवस्था, ट्रैफिक, सुरक्षा और आम जनजीवन से जुड़े मुद्दे खुलकर रखे। आईजी विकास वैभव ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों का भरोसा मजबूत हो। उन्होंने साफ कहा कि जनता के सुझाव पुलिस व्यवस्था सुधारने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हर महीने के पहले शनिवार को हर थाने में लोक संवाद होगा आईजी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब हर महीने के पहले शनिवार को जिले के हर थाने में “लोक संवाद संगोष्ठी” आयोजित की जाएगी। इसमें स्थानीय लोग सीधे थाना स्तर पर अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक समस्याएं सामने आएंगी, जिनका समाधान अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा। विकास वैभव ने अपने पिछले अनुभव साझा करते हुए कहा कि रोहतास, पटना, भागलपुर और मुंगेर जैसे जिलों में इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से कई बड़ी समस्याओं का समाधान हुआ था। उन्होंने कहा कि जब पुलिस और जनता साथ बैठते हैं तो व्यवस्था ज्यादा मजबूत होती है। महिला ने रात में रेलवे स्टेशन से घर लौटने के दौरान असुरक्षा का मुद्दा उठाया कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने रात में रेलवे स्टेशन से घर लौटने के दौरान असुरक्षा की बात उठाई। इस पर आईजी ने गंभीरता दिखाते हुए कहा कि प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पुलिस असिस्टेंट बूथ बनाने की योजना तैयार की जाएगी। इससे खासकर महिलाओं और रात में आने वाले यात्रियों को सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति रात में स्टेशन से टैक्सी या अन्य वाहन से घर जाता है और पुलिस बूथ को जानकारी देता है, तो गश्ती दल को अलर्ट किया जाएगा ताकि वह व्यक्ति सुरक्षित घर पहुंच सके। गयाजी के रेड क्रॉस परिषद में शनिवार को पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव ने आम लोगों से सीधे संवाद किया। इस मौके पर शहर में जाम की समस्या का मुद्दा छाया रहा। हर किसी ने ट्रैफिक जाम के आगे खुद को बेबस बताया। वहीं महिला सुरक्षा का भी मुद्दा उठा। आईजी की ओर भरोसा दिया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही में उन्होंने ये भी कहा कि समस्या के साथ समाधान भी बताएं। लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोगों की ओर से एक भी समस्या का समाधान नहीं रखा गया। खास बात यह भी रही कि आईजी विकास वैभव ने कहा कि इस कार्यक्रम में केवल टैफिक की समस्या का मसला आया है। इसका मतलब यह भी स्पष्ट है कि शहर में क्राइम नहीं है। अच्छी बात है। इस मौके पर जब दैनिक भास्कर ने यह जानना चाहा कि दो वर्ष पूर्व भी रेलवे स्टेशन पर असिस्टेंट बूथ पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद खोला था लेकिन वह अब न स्टेबलिश है और न ही रेग्युलर है। अधिकारी के बदलते ही वह भी लुप्त हो गया। इस पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो इसका अध्ययन कर उसे फिर से सक्रिय किया जाएगा। वकील ने नगर निगम की भूमिका को कटघरे में खड़ा किया कार्यक्रम में मौजूद वकील धर्मेंद्र कुमार ने नगर निगम की भूमिका को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम ही अतिक्रमण कराता है। नगर निगम ही जाम जैसे कारणों का कारक है। नगर निगम के पास अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष टीम है, लेकिन वो हटाने बजाय अतिक्रमण मिलीभगत से कराता है। इस कार्यक्रम में शहर और जिले के कई लोग पहुंचे। लोगों ने पुलिस व्यवस्था, ट्रैफिक, सुरक्षा और आम जनजीवन से जुड़े मुद्दे खुलकर रखे। आईजी विकास वैभव ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों का भरोसा मजबूत हो। उन्होंने साफ कहा कि जनता के सुझाव पुलिस व्यवस्था सुधारने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हर महीने के पहले शनिवार को हर थाने में लोक संवाद होगा आईजी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब हर महीने के पहले शनिवार को जिले के हर थाने में “लोक संवाद संगोष्ठी” आयोजित की जाएगी। इसमें स्थानीय लोग सीधे थाना स्तर पर अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक समस्याएं सामने आएंगी, जिनका समाधान अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा। विकास वैभव ने अपने पिछले अनुभव साझा करते हुए कहा कि रोहतास, पटना, भागलपुर और मुंगेर जैसे जिलों में इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से कई बड़ी समस्याओं का समाधान हुआ था। उन्होंने कहा कि जब पुलिस और जनता साथ बैठते हैं तो व्यवस्था ज्यादा मजबूत होती है। महिला ने रात में रेलवे स्टेशन से घर लौटने के दौरान असुरक्षा का मुद्दा उठाया कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने रात में रेलवे स्टेशन से घर लौटने के दौरान असुरक्षा की बात उठाई। इस पर आईजी ने गंभीरता दिखाते हुए कहा कि प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पुलिस असिस्टेंट बूथ बनाने की योजना तैयार की जाएगी। इससे खासकर महिलाओं और रात में आने वाले यात्रियों को सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति रात में स्टेशन से टैक्सी या अन्य वाहन से घर जाता है और पुलिस बूथ को जानकारी देता है, तो गश्ती दल को अलर्ट किया जाएगा ताकि वह व्यक्ति सुरक्षित घर पहुंच सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *