एम्स रायबरेली में अग्नि सुरक्षा सप्ताह आयोजित:जागरूकता बढ़ाने और आपदा प्रबंधन क्षमता सुदृढ़ करने का लक्ष्य

एम्स रायबरेली में अग्नि सुरक्षा सप्ताह आयोजित:जागरूकता बढ़ाने और आपदा प्रबंधन क्षमता सुदृढ़ करने का लक्ष्य

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली में कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित इस सप्ताह भर के कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करना था। वेबिनार, ऑडिट और मॉक ड्रिल से किया गया अभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत 4 मई को अग्नि सुरक्षा शपथ के साथ हुई, जिसमें संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इसके बाद 5 मई को आईसीयू, एनआईसीयू और ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में तकनीकी वेबिनार आयोजित किया गया। 6 और 7 मई को अस्पताल के विभिन्न विभागों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट और जागरूकता सत्र हुए, जबकि 9 मई को वार्ड 4C में जिला अग्निशमन विभाग के सहयोग से फायर मॉक ड्रिल कर आपातकालीन निकासी का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों और स्टाफ में बढ़ी जागरूकता 12 मई को मेडिकल और नर्सिंग छात्रों के लिए क्विज और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान प्रशासन ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम से कर्मचारियों और छात्रों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है और आपदा से निपटने की क्षमता में सुधार हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *