c कर फंसे सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, महोबा में दर्ज हुआ FIR, वायरल वीडियो से मचा बवाल

c कर फंसे सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, महोबा में दर्ज हुआ FIR, वायरल वीडियो से मचा बवाल

UP Politics: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में उनके विरुद्ध FIR दर्ज कर ली गई है।

FIR दर्ज होने का कारण

यह FIR भाजपा नेता सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की शिकायत पर दर्ज की गई है। सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे दौरान मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद गलत और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे मामले ने बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया।

घटना क्या थी?

महोबा में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद अजेंद्र सिंह लोधी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। ज्ञापन सौंपने के बाद जब वे मीडिया से बात कर रहे थे, तभी उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर दिया। इस आचरण की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने तीखा पलटवार किया।

सांसद का बयान

मीडिया से बात करते हुए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि वे PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ खड़े हैं और वर्तमान सरकार के विरोध में हैं। उन्होंने सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने जनता की जितनी अनदेखी की है, उतनी पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने स्मार्ट मीटर, फसल बीमा में घोटाले, स्कूलों के बंद होने, नई भर्तियों न निकलने, स्वास्थ्य विभाग में दवाओं की कमी और स्टाफ की कमी जैसे मुद्दों को उठाया। इसी दौरान बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर दिया।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद भाजपा ने सपा सांसद पर हमला बोल दिया है। भाजपा नेताओं ने इसे बेहद निंदनीय बताया है। वहीं, सपा सांसद का कहना है कि वे सरकार की नीतियों के खिलाफ हैं और जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं। बता दें कि महोबा पुलिस ने सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आगे की जांच चल रही है। इस घटना ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया तनाव पैदा कर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *