बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने की जांच शुरू:नई सरकार ने जांच बैठाई, पूर्व कप्तान हबीबुल और दस्तगीर को जगह मिली

बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने की जांच शुरू:नई सरकार ने जांच बैठाई, पूर्व कप्तान हबीबुल और दस्तगीर को जगह मिली

बांग्लादेश की नई सरकार ने अपनी टीम के टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने की जांच शुरू कर दी है। वहां के खेल मंत्रालय ने सोमवार को एक तीन मेंबर्स की कमेटी का गठन किया। जो इस बात की पड़ताल करेगी कि आखिर क्या परिस्थितियों और फैसलों के कारण बांग्लादेश को इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस कमेटी को एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. एकेएम वली उल्लाह करेंगे। इसमें पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर और फैसल दस्तगीर को भी शामिल किया गया है। कमेटी 15 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इन पॉइंट्स पर जांच होगी क्या था पूरा विवाद? बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देकर भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया था। काफी बातचीत के बाद जब बांग्लादेशी बोर्ड नहीं माना तो ICC ने 24 जनवरी को बांग्लदेशी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया गया था। इस विवाद की शुरुआत 3 जनवरी को हुई थी, जब BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया था। जवाब में बांग्लादेश के तत्कालीन खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने फेसबुक पर घोषणा की कि वे सुरक्षा कारणों से टीम को भारत नहीं भेजेंगे और ICC से मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग करेंगे। नई सरकार का रुख: ‘भारत से सुधरेंगे रिश्ते’
बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद खेल मंत्री अमीनुल हक ने स्पष्ट किया है कि वे भारत के साथ खेल संबंधों को फिर से सुधारना चाहते हैं। उन्होंने संसद में कहा कि पिछली सरकार और बोर्ड ने इस मुद्दे को जिस तरह से संभाला, उसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव से ठीक पहले पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरूल अपने बयान से पलट गए थे और इस पूरी विफलता का ठीकरा खिलाड़ियों पर फोड़ दिया था। —————————————————- बांग्लादेश क्रिकेट विवाद की यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; भारत में खेलने से इनकार किया था बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया। दुबई में हुई बैठक के दौरान ICC के चेयरमैन जय शाह ने यह फैसला लिया। ICC ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *