कैथल में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में जश्न:शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

कैथल में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में जश्न:शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

कैथल शहर में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसे भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। महिलाओं में श्रद्धाभाव देखने को मिला। सोमनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार चंद्रदेव ने भगवान भोलेनाथ की कठोर तपस्या की थी, जिसके बाद भगवान शिव गुजरात की पावन भूमि पर ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए और तभी से यह स्थान सोमनाथ कहलाया। विधायक ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ मंदिर हर बार और अधिक गौरव के साथ पुन: खड़ा हुआ। सोमनाथ मंदिर भारत की सांस्कृतिक चेतना और पुनर्जागरण का प्रतीक है। मंदिर ने हजारों वर्षों तक आक्रमणों और चुनौतियों का सामना किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की अटूट आस्था, संघर्ष और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर ने हजारों वर्षों तक आक्रमणों और चुनौतियों का सामना किया, लेकिन अपनी आस्था को कभी टूटने नहीं दिया। आज जब हम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहे हैं, तब हम केवल अतीत को याद नहीं कर रहे, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश भी दे रहे हैं कि हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आज भारत और हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सोमनाथ हमें यह शिक्षा देता है कि संघर्ष कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि आत्मविश्वास और आस्था मजबूत हो तो पुनर्निर्माण अवश्य होता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *