एक शाम मां के नाम सीजन-3 में संगीत-सेवा का संगम:दिव्यांग गर्वित की प्रस्तुति रही भावनात्मक आकर्षण

एक शाम मां के नाम सीजन-3 में संगीत-सेवा का संगम:दिव्यांग गर्वित की प्रस्तुति रही भावनात्मक आकर्षण

मदर्स डे के अवसर पर वीणा मां म्यूजिक के तत्वावधान में रविवार शाम आयोजित “एक शाम मां के नाम” सीजन 3 ने संगीत, संवेदना और समाजसेवा का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन जय क्लब, जयपुर में किया गया, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। मंच संचालन डॉ. निशा माथुर ने प्रभावशाली ढंग से किया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य मां के प्रेम, संस्कारों और सम्मान की भावना को समाज में जीवित रखना है। कार्यक्रम के दौरान कच्ची बस्ती की छात्रा ममता को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन भेंट कर सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का भावनात्मक आकर्षण दिव्यांग बालक गर्वित की प्रस्तुति रही, जिसने अपनी प्रतिभा और भावपूर्ण अभिव्यक्ति से उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतुल कुमार गुप्ता, अति विशिष्ट अतिथि गौरव गुप्ता और विशिष्ट अतिथियों में महेश शर्मा, संगीत थॉमस, प्रमिला बेदी, कविता सक्सेना और विकास असोपा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं डागर बंधु की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। “एक शाम माँ के नाम”—सीजन 3 संगीत के माध्यम से संस्कार, सम्मान और समाजसेवा को समर्पित एक प्रेरणादायी आयोजन बनकर उभरा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *