ललितपुर एसपी ने 4 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:तीन निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक का तबादला; अशोक वर्मा को बनाया तालबेहट प्रभारी

ललितपुर एसपी ने 4 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:तीन निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक का तबादला; अशोक वर्मा को बनाया तालबेहट प्रभारी

ललितपुर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने रविवार रात दस बजे तीन निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में अशोक कुमार वर्मा को तालबेहट कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तालबेहट मनोज मिश्रा को थाना मड़ावरा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, मड़ावरा के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को तालबेहट कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, पूराकला थाना प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र मिश्रा को थाना बार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक अजमेर सिंह भदौरिया, जो अब तक बार के थानाध्यक्ष थे, उन्हें पूराकला का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *