क्या सच में 3.25 करोड़ की घड़ी के लिए रोहित शर्मा पर फैंस ने किया हमला? जानें वायरल VIDEO के पीछे का सच

क्या सच में 3.25 करोड़ की घड़ी के लिए रोहित शर्मा पर फैंस ने किया हमला? जानें वायरल VIDEO के पीछे का सच

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा अपनी कार में बैठे हुए फैंस से हाथ मिला रहे हैं। तभी दो छोटे बच्चे उनके पास आते हैं और उत्साह में उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करते हैं। पहली नजर में ऐसा लगता है मानो बच्चे उनकी घड़ी 

Rohit Sharma 3.25 Crore Watch, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण कुछ मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उनकी जोरदार वापसी हो चुकी है। इसी बीच रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ फैंस उनकी 3.25 करोड़ रुपये की लग्जरी घड़ी छीनने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस वायरल क्लिप में कितनी सच्चाई है? आइए विस्तार से जानते हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा अपनी कार में बैठे हुए फैंस से हाथ मिला रहे हैं। तभी दो छोटे बच्चे उनके पास आते हैं और उत्साह में उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करते हैं। पहली नज़र में ऐसा लगता है मानो बच्चे उनकी घड़ी खींच रहे हों, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। वे दो नन्हें फैंस हैं, जिन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि रोहित की कलाई पर लगी घड़ी करोड़ों रुपये की हो सकती है।

3.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है घड़ी

हालांकि जैसे ही बच्चों ने उनका हाथ पकड़ा, रोहित सतर्क हो गए और तुरंत अपना हाथ वापस खींच लिया। बताया जा रहा है कि रोहित ने उस दिन जो घड़ी पहनी थी, वह कोई आम घड़ी नहीं बल्कि रोलेक्स ‘जिराफ’ मॉडल थी, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 3.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

IPL 2026 में रोहित शर्मा का फॉर्म

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा ने अबतक पांच मुक़ाबले खेले हैं। इन पांच मैचों की पांच पारियों में 55.25 की बेहतरीन औसत से रोहित ने 221 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 174.01 का रहा है।

बता दें कि 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान रोहित को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। इस चोट के कारण उन्हें करीब तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रहना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस ने कई ओपनिंग जोड़ियों को आजमाया, लेकिन रोहित जैसी स्थिरता और विश्वसनीयता किसी अन्य बल्लेबाज में नजर नहीं आई। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ रोहित ने वापसी करते हुए शानदार 84 रनों की पारी खेली और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *