फायरिंग को हादसा मानने को परिजन तैयार नहीं, कहा- जानबूझकर मारा

फायरिंग को हादसा मानने को परिजन तैयार नहीं, कहा- जानबूझकर मारा

सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद / मदनपुर मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-रफीगंज रोड स्थित उंचौली गांव में शुक्रवार को इंडियन बैंक शाखा में बैंक के सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक चली गोली बैंक के लोन रिकवरी एजेंट को जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माधोखाप गांव निवासी स्वर्गीय मुंशी पासवान के 60 वर्षीय पुत्र राजेंद्र पासवान के रूप में की गई है। राजेंद्र पासवान पिछले करीब 30 वर्षों से बैंक से जुड़े कार्यों में सक्रिय थे और लोन रिकवरी एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बैंक शाखा खुलने के बाद सुरक्षा गार्ड अभय कुमार सिंह लॉकर से अपनी बंदूक निकालकर उसकी सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक बंदूक से फायर हो गया और गोली पास में मौजूद राजेंद्र पासवान के पेट में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर बैंक प्रबंधक, सहायक प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि राजेंद्र पासवान खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सीएचसी मदनपुर ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए सुरक्षा गार्ड पर जानबूझकर गोली मारने का आरोप लगाया है। मृतक के बड़े भाई रामाशिष पासवान, पत्नी देव लगनी देवी एवं पुत्र सतीश कुमार पासवान ने आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्ड ने जानबूझकर हत्या की है। इधर घटना से नाराज ग्रामीणों एवं परिजनों ने बैंक शाखा का घेराव कर दिया तथा शिवगंज-रफीगंज रोड को जाम कर आवागमन ठप कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा।मौके पर पहुंचे रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य शंकर यादवेन्द्र, पैक्स अध्यक्ष शंभू यादव, एसडीपीओ चंदन कुमार एवं थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने लोगों को समझाया और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। ^हर एंगल से घटना की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के साथ द्वारा गार्ड पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है । उक्त सुरक्षा गार्ड को हिरासत में रखकर पूछताछ किया जा रहा है। चंदन कुमार, एसडीपीओ टू बंदूक सफाई के दौरान क्यों नहीं बरती गई सावधानी? विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी हथियार की सफाई या हैंडलिंग से पहले यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होता है कि हथियार पूरी तरह अनलोड हो। सामान्य नियम यह भी है कि हथियार की नली किसी व्यक्ति की दिशा में नहीं होनी चाहिए। लेकिन बैंक जैसी सार्वजनिक जगह पर लोगों की मौजूदगी के बीच हथियार साफ करना खुद में बड़ी लापरवाही है। सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद / मदनपुर मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-रफीगंज रोड स्थित उंचौली गांव में शुक्रवार को इंडियन बैंक शाखा में बैंक के सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक चली गोली बैंक के लोन रिकवरी एजेंट को जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माधोखाप गांव निवासी स्वर्गीय मुंशी पासवान के 60 वर्षीय पुत्र राजेंद्र पासवान के रूप में की गई है। राजेंद्र पासवान पिछले करीब 30 वर्षों से बैंक से जुड़े कार्यों में सक्रिय थे और लोन रिकवरी एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बैंक शाखा खुलने के बाद सुरक्षा गार्ड अभय कुमार सिंह लॉकर से अपनी बंदूक निकालकर उसकी सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक बंदूक से फायर हो गया और गोली पास में मौजूद राजेंद्र पासवान के पेट में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर बैंक प्रबंधक, सहायक प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि राजेंद्र पासवान खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सीएचसी मदनपुर ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए सुरक्षा गार्ड पर जानबूझकर गोली मारने का आरोप लगाया है। मृतक के बड़े भाई रामाशिष पासवान, पत्नी देव लगनी देवी एवं पुत्र सतीश कुमार पासवान ने आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्ड ने जानबूझकर हत्या की है। इधर घटना से नाराज ग्रामीणों एवं परिजनों ने बैंक शाखा का घेराव कर दिया तथा शिवगंज-रफीगंज रोड को जाम कर आवागमन ठप कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा।मौके पर पहुंचे रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य शंकर यादवेन्द्र, पैक्स अध्यक्ष शंभू यादव, एसडीपीओ चंदन कुमार एवं थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने लोगों को समझाया और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। ^हर एंगल से घटना की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के साथ द्वारा गार्ड पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है । उक्त सुरक्षा गार्ड को हिरासत में रखकर पूछताछ किया जा रहा है। चंदन कुमार, एसडीपीओ टू बंदूक सफाई के दौरान क्यों नहीं बरती गई सावधानी? विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी हथियार की सफाई या हैंडलिंग से पहले यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होता है कि हथियार पूरी तरह अनलोड हो। सामान्य नियम यह भी है कि हथियार की नली किसी व्यक्ति की दिशा में नहीं होनी चाहिए। लेकिन बैंक जैसी सार्वजनिक जगह पर लोगों की मौजूदगी के बीच हथियार साफ करना खुद में बड़ी लापरवाही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *