इटावा में किशोरी का फंदे से लटका मिला शव:किराए के मकान में दुपट्टे से फंदा बनाकर दी जान, जांच जारी

इटावा में किशोरी का फंदे से लटका मिला शव:किराए के मकान में दुपट्टे से फंदा बनाकर दी जान, जांच जारी

इटावा के इकदिल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक किशोरी ने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे में दुपट्टे से बनाया फंदा कानपुर देहात के थाना मंगलवार क्षेत्र के गांव नेपलापुर निवासी राजू कुमार इकदिल की साईं बिहार कॉलोनी में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी रिया ने किसी बात से परेशान होकर कमरे में बैड पर कुर्सी रखी और उस पर चढ़कर पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय माता-पिता कस्बे में अपनी कॉस्मेटिक की दुकान पर थे। भाई ने देखा तो मच गई चीख पुकार रिया का 12 वर्षीय छोटा भाई आर्यन घर के बाहर साइकिल चला रहा था। जब वह कमरे में पहुंचा तो बहन को फंदे पर लटका देख चीख पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता राजू कुमार ने बताया कि रिया परिवार की बड़ी बेटी थी। उसकी बहन दीक्षा कांकरपुर के नगला हरीराम गांव में अपने नाना के साथ रहती है। बेटी की मौत के बाद मां पूनम, भाई आर्यन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *