नंदमुरी बालकृष्ण के साथ विवादित सीन पर उर्वशी रौतेला ने दिया बयान, अभिनेता के साथ रिश्ते को लेकर कही ये बात

Urvashi Rautela On Nandamuri Balakrishna: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों और वायरल वीडियोज को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। कभी फैंस के साथ उनका अंदाज सुर्खियां बटोरता है तो कभी किसी इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर बहस छेड़ देता है।

लेकिन इस बार चर्चा उनकी फिल्म ‘डाकू महाराज’ और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ उनके रिश्ते को लेकर हो रही है। हाल ही में उर्वशी ने पहली बार उस विवाद पर खुलकर बात की, जिसने इंटरनेट पर काफी हलचल मचाई थी।

नंदमुरी बालकृष्ण के साथ विवादित सीन पर बोलीं उर्वशी

दरअसल, फिल्म ‘डाकू महाराज’ का गाना ‘दाबिड़ी दीबिड़ी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। गाने में नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की जोड़ी को लेकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी थीं। कुछ यूजर्स ने गाने की कोरियोग्राफी को जरूरत से ज्यादा बोल्ड बताया, जबकि कुछ लोगों ने दोनों सितारों की उम्र के अंतर को लेकर सवाल खड़े किए। देखते ही देखते ये गाना सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया।

उर्वशी ने नंदमुरी के बर्ताव पर कही ये बात (Urvashi Rautela On Nandamuri Balakrishna)

अब उर्वशी रौतेला ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी है। ‘रेडियो नशा’ के साथ बात करते हुए उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर कई बार चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। उनके मुताबिक, सेट पर काम करने का अनुभव बिल्कुल अलग था और बालकृष्ण असल जिंदगी में बेहद मजाकिया और एनर्जेटिक इंसान हैं। उर्वशी ने कहा कि लोग उन्हें अक्सर गंभीर या गुस्सैल समझ लेते हैं, लेकिन जो लोग उनके करीब होते हैं, वे जानते हैं कि उनका स्वभाव काफी सरल और बच्चों जैसा है।

अभिनेत्री को वैलेइंटाइन पर किया था विश

अभिनेत्री ने बातचीत के दौरान एक खास किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल वैलेंटाइन डे पर उन्हें सबसे पहले विश करने वाले इंसान नंदमुरी बालकृष्ण ही थे। उर्वशी ने कहा कि वह पल उनके लिए बेहद खास था क्योंकि अभिनेता ने हमेशा उन्हें अपनापन महसूस कराया। उन्होंने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान बालकृष्ण काफी सहज माहौल रखते थे और हर किसी से हंसते-मुस्कुराते हुए बात करते थे।

इंसान को जज करना सही नहीं

उर्वशी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले छोटे-छोटे क्लिप्स के आधार पर किसी इंसान को जज नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार, बालकृष्ण बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और सेट पर भी सभी के साथ बहुत अच्छे तरीके से पेश आते हैं। अभिनेत्री ने साफ किया कि उनके साथ काम करना उनके करियर के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *