Ishan Kishan ने मैच जीतने के बाद पंजाब किंग्स के जख्मों पर छिड़का नमक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका पोस्ट

Ishan Kishan ने मैच जीतने के बाद पंजाब किंग्स के जख्मों पर छिड़का नमक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका पोस्ट

आईपीएल 2026 में बुधवार रात पंजाब किंग्‍स के फील्‍डर्स ने ईशान किशन को तीन जीवनदान दिए, जिसके दम सनराइजर्स हैदराबाद 335 रन का विशाल स्‍कोर बनाने में सफल रही। कैच छोड़ने पर ईशान ने एसआरएच का मजाक बनाया है। 

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की 33 रनों की शानदार जीत के बाद ईशान किशन ने पंजाब किंग्स पर तंज कसते जख्‍मों पर नमक छिड़का है। किशन ने 32 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्‍कों की मदद से 55 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन यह पारी बहुत पहले खत्म हो सकती थी, क्योंकि पीबीकेएस ने मैच के दौरान उन्हें एक नहीं, बल्कि तीन जीवनदान दिए थे। पंजाब की खराब फील्डिंग टीम को भारी पड़ी, क्योंकि एसआरएच ने 235/4 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में पंजाब किंग्स ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद 202/7 रन ही बना सकी।

ईशान किशन को कब-कब मिले जीवनदान

ओवर 7.1 – लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर कूपर कोनोली ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया, जब किशन सिर्फ 9 रन बनाकर खेल रहे थे।

ओवर 10.2 – युजवेंद्र चहल की गेंद पर डीप मिडविकेट पर लॉकी फर्ग्यूसन ने एक और मौका गंवा दिया, जब किशन महज 18 रन बनाकर खेल रहे थे।

ओवर 10.6 – इसी ओवर में विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह भी एसआरएच के इस बल्लेबाज को स्टंप करने का मौका भुनाने में नाकाम रहे।

ईशान किशन ने लिए मजे

मैच के बाद किशन ने एक वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़क दिया। मैच की तस्वीरें शेयर करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘अगर तुम मुझे पकड़ सकते हो तो पकड़ो’ इस तरह उन्‍होंने मजाक-मजाक में पीबीकेएस की टांग खिंचाई की। उनकी ये पोस्‍ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

मैच का सारांश

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टॉस हारने के बाद एसआरएच ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर मेज़बान टीम को 235/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

इसके जवाब में पंजाब की टीम 202/7 ही बना सकी। कूपर कोनोली की 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन की पारी भी बेकार गई। पैट कमिंस को शानदार कप्‍तानी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, जिन्‍होंने दो विकेट चटकाए।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *