समस्तीपुर में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी, गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी, गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मुख्तियारपुर स्कूल के पास एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान घटहो मूसापुर वार्ड 2 निवासी दिनेश पासवान के 20 साल के बेटे गौतम कुमार के रूप में हुई है। मृतक गौतम कुमार की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। उनके भतीजे मनीष कुमार ने बताया कि गौतम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और सभी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। गौतम कुमार मंगलवार शाम दलसिंहसराय किसी काम से बाइक पर गए थे। मुख्तियारपुर स्कूल के पास अज्ञात बोलेरो पिकअप चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 की पुलिस टीम ने घायल गौतम को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। इलाज के दौरान गई जान परिजन दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए मंगलवार रात 8 बजे गौतम को बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह 5 बजे गौतम कुमार की मौत हो गई। गौतम की मौत के बाद परिजन शव को बेगूसराय से लेकर मुख्तियारपुर स्कूल के पास पहुंचे और सड़क पर रखकर लगभग चार घंटे तक जाम कर दिया। दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया। दलसिंहसराय थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। परिजनों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम किया था, जिसे पुलिस ने हटवा दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मुख्तियारपुर स्कूल के पास एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान घटहो मूसापुर वार्ड 2 निवासी दिनेश पासवान के 20 साल के बेटे गौतम कुमार के रूप में हुई है। मृतक गौतम कुमार की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। उनके भतीजे मनीष कुमार ने बताया कि गौतम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और सभी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। गौतम कुमार मंगलवार शाम दलसिंहसराय किसी काम से बाइक पर गए थे। मुख्तियारपुर स्कूल के पास अज्ञात बोलेरो पिकअप चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 की पुलिस टीम ने घायल गौतम को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। इलाज के दौरान गई जान परिजन दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए मंगलवार रात 8 बजे गौतम को बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह 5 बजे गौतम कुमार की मौत हो गई। गौतम की मौत के बाद परिजन शव को बेगूसराय से लेकर मुख्तियारपुर स्कूल के पास पहुंचे और सड़क पर रखकर लगभग चार घंटे तक जाम कर दिया। दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया। दलसिंहसराय थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। परिजनों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम किया था, जिसे पुलिस ने हटवा दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *