इयान बिशप ने चुनी भारत की T20 टीम, तीन ओपनर्स में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

इयान बिशप ने चुनी भारत की T20 टीम, तीन ओपनर्स में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सभी को इतना प्रभावित किया है कि फैंस और पूर्व क्रिकेटर उन्हें भारत की जर्सी में देखने बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिग्‍गजों का मानना है कि सूर्यवंशी जैसी दुर्लभ प्रतिभा को टीम इंडिया में शामिल कर उन्हें सही समय पर टॉप लेवल क्रिकेट का अनुभव देना बहुत जरूरी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सूर्यवंशी जून में आयरलैंड के दौरे पर होने वाली दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारत की टीम के लिए डेब्यू करेंगे। इसी बीच इयान बिशप ने भारत की एक वैकल्पिक टी20 इंटरनेशनल टीम चुनी है, जिसमें वेस्टइंडीज के इस महान खिलाड़ी ने सूर्यवंशी को तीन ओपनर्स में से एक के तौर पर चुना है।

शुभमन और प्रभसिमरन को भी बतौर ओपनर चुना

बिशप ने ईएसपीएनक्रिक के क्विक सिंगल्‍स पर कहा कि आप मुझे बताएं कि क्या आप मुझसे असहमत हैं। मैं अपनी टीम में तीन ओपनर्स चुन रहा हूं। मैं जितना हो सके, लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन चाहता हूं। शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में हैं, इसलिए मैंने उन्हें चुना है। लेफ्ट-हैंडर के तौर पर वैभव सूर्यवंशी हैं। मुझे लगता है कि वह अगला कदम उठाने के लिए तैयार हैं और मैंने प्रभसिमरन सिंह को भी चुना है। प्रियांश आर्य भी इस दौड़ में थे, लेकिन मुझे लगता है कि इस सीजन में प्रभ की फॉर्म ज्‍यादा बेहतर रही है।

श्रेयस अय्यर भी शामिल

बिशप ने आगे कहा कि मैं मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर को देख रहा हूं। रजत पाटीदार एक और खिलाड़ी हैं, जो असर डाल सकते हैं और देवदत्त पडिक्कल भी है, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। विकेटकीपर तौर पर ध्रुव जुरेल रखा है, क्‍योंकि बल्ले और ग्लव्स दोनों से उनकी फॉर्म जितेश शर्मा के मुकाबले बेहतर है। नीतीश कुमार रेड्डी मेरे सीम बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रन बना रहे हैं और कभी-कभी काफी अच्छी गेंदबाजी भी कर रहे हैं।

युजवेंद्र चहल को बतौर मुख्‍य स्पिनर चुना

उन्‍होंने कहा कि स्पिनर के नजरिए से इस समय की फॉर्म के आधार पर मेरे विकल्प काफी सीमित हैं, लेकिन क्रुणाल पांड्या एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। फिर अपने मुख्य स्पिनर के तौर पर मैंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल को चुना है। वहीं, सीमर के तौर पर मैं अपने पसंदीदा 36 वर्षीय भुवनेश्वर को रखूंगा। क्योंकि वे उतनी ही अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, जितनी उन्होंने पहले कभी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *