बिजली से जुड़े 96 मामलों का मौके पर निपटारा:5 लाख का राजस्व भी मिला, जनसुनवाई में 112 मामले आए सामने

बिजली से जुड़े 96 मामलों का मौके पर निपटारा:5 लाख का राजस्व भी मिला, जनसुनवाई में 112 मामले आए सामने

धौलपुर में जयपुर डिस्कॉम के एसई विवेक शर्मा ने मचकुंड रोड स्थित वृत्त कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की। इसमें कुल 112 प्रकरण सामने आए, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों का समाधान 7 दिनों के भीतर करने का आश्वासन दिया गया है। जनसुनवाई के दौरान बिजली बिल से संबंधित 24, वीसीआर (VCR) के 17 और अन्य 11 मामले प्रमुखता से सामने आए। कटे हुए और नियमित उपभोक्ताओं ने बिल में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने रिकॉर्ड के आधार पर सुनवाई करते हुए कई मामलों में बिल संशोधित किए, जिसके बाद उपभोक्ताओं ने संशोधित बिल जमा कराए। डिस्कॉम को 5 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त मिला
इस अभियान के तहत 32 नए और पुराने कटे हुए उपभोक्ताओं ने अपनी बकाया राशि और लंबित वीसीआर जमा कराई। इससे डिस्कॉम को लगभग 5 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
एसई विवेक शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व वसूली लक्ष्य प्राप्त करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से यह विशेष जनसुनवाई अभियान चलाया जा रहा है। यह जनसुनवाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। उन्होंने यह भी बताया कि उपखंड स्तर के बिजलीघरों पर भी शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सके। एसई ने कटे हुए उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बकाया राशि जमा कर नए कनेक्शन लें, जिससे गर्मी के मौसम में बिजली संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।
इस अवसर पर एएओ तपेश, एआरओ गणेश झा, मनीष, निशार खान सहित अन्य अधिकारी एवं उपभोक्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *