भाजपा की जीत पर झुंझुनू में जश्न:रीको स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां

भाजपा की जीत पर झुंझुनू में जश्न:रीको स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। सोमवार को झुंझुनू के रीको स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जीत का जश्न मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप, गगनभेदी नारों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पार्टी की इस सफलता को ऐतिहासिक बताया। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह विजय केवल एक राजनैतिक जीत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हो रहे देशव्यापी विकास और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। ​ पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से अराजकता और कुशासन से त्रस्त थी। ​कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत, दिलीप सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने आज भाजपा को हर राज्य में मजबूती से स्थापित कर दिया है। ​शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की इस मजबूती से वहां की जनता को टीएमसी के ‘भय और आतंक’ के साये से मुक्ति मिली है और लोकतंत्र की नई सुबह हुई है। ​इस मौके पर ​ जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, महावीर सिंह ढाका, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान। ​प्रमुख नेता: चंद्र प्रकाश शुक्ला, ललित जोशी, संजय मोरवाल, जे पी चौधरी, हरीश तुलस्यान, बहादुरमल स्वामी। ​ विजय कुमार सैनी, पवन मेघवाल, विकास पुरोहित, ताराचंद सैनी, विजेंद्र हटवाल, जगदीश गोस्वामी, रामनिवास सैनी, अनिल स्वामी, संजीव महला, सम्पत सिंह तंवर, लीलाधर जाखड़, रणवीर खीचड़, ख्यालीराम कुमावत, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, महेंद्र सोनी, विनोद नायक, लोकेश अग्रवाल, हनुमान सिंह, राजू मराठा, रविंद्र तोलियासर, राजेन्द्र चौधरी, दिनेश जांगिड़, प्रदीप चाहर, अनिल नैन, राजकुमार धुँआ, राहुल कुमास, विश्वंभर ख्यालिया, सुरेश सिहाग, बाबूलाल टमकोर, बजरंग पुनिया, सुनील शर्मा अलसीसर मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *