नगर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 27 मवेशी बरामद किए हैं। इस दौरान वाहन के सहचालक मो. मनेर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के अनुसार, गश्ती पर मौजूद एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध पिकअप वाहन (बीआर 11जीसी 4281) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में ठूंस-ठूंसकर 27 मवेशी भरे हुए पाए गए। फारबिसगंज स्थित गोशाला भेज दिया गया थाने लाकर गहन जांच करने पर एक मवेशी मृत पाया गया। शेष 26 जीवित मवेशियों को वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर फारबिसगंज स्थित गोशाला भेज दिया गया है। गिरफ्तार सहचालक मो. मनेर कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के उत्तरी सिमरिया गांव का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि इन मवेशियों को तस्करी कर पूर्णिया की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस को संदेह है कि यह एक बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पुलिस टीम लगातार पशु तस्करी पर नजर रखे हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि पुलिस टीम लगातार पशु तस्करी पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई से न केवल 26 मवेशियों की जान बची, बल्कि तस्करों को भी बड़ा झटका लगा है। फरार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। नगर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 27 मवेशी बरामद किए हैं। इस दौरान वाहन के सहचालक मो. मनेर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के अनुसार, गश्ती पर मौजूद एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध पिकअप वाहन (बीआर 11जीसी 4281) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में ठूंस-ठूंसकर 27 मवेशी भरे हुए पाए गए। फारबिसगंज स्थित गोशाला भेज दिया गया थाने लाकर गहन जांच करने पर एक मवेशी मृत पाया गया। शेष 26 जीवित मवेशियों को वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर फारबिसगंज स्थित गोशाला भेज दिया गया है। गिरफ्तार सहचालक मो. मनेर कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के उत्तरी सिमरिया गांव का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि इन मवेशियों को तस्करी कर पूर्णिया की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस को संदेह है कि यह एक बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पुलिस टीम लगातार पशु तस्करी पर नजर रखे हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि पुलिस टीम लगातार पशु तस्करी पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई से न केवल 26 मवेशियों की जान बची, बल्कि तस्करों को भी बड़ा झटका लगा है। फरार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।


