पटना में 2 लोगों पर फायरिंग, एक की मौत:पैसे के विवाद में साले ने जीजा को किया शूट, 30 साल के युवक के सिर-सीने में मारी गोली

पटना में 2 लोगों पर फायरिंग, एक की मौत:पैसे के विवाद में साले ने जीजा को किया शूट, 30 साल के युवक के सिर-सीने में मारी गोली

पटना के बिहटा थानाक्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों को गोली मारी गई है। दोनों घटनाएं महमदपुर गांव की है। महमदपुर गांव में पैसे के विवाद में जीजा ने साले को गोली मार दी, जिससे वो घायल हो गया। घायल की पहचान 55 वर्षीय अखिलेश शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी जीजा मदन शर्मा (हीरामणपुर निवासी) है। घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि अखिलेश शर्मा और उनके साले के बीच कुछ रुपये की लेनदेन का विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों के बीच तनाव हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस के पंहुचने से 100 मीटर की दूरी पर ही साले ने बहनोई के सिर में गोली मारी और फरार हो गया। सिर और छाती में 2 गोली लगी दूसरी घटना भी महमदपुर गांव में ही हुई, जहां अपराधियों ने 30 वर्षीय अनुरोध कुमार की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को बिहटा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर दो गोलियों के निशान थे, एक छाती पर और दूसरा सिर में। घटना का कारण जानने में जुटी पुलिस दानापुर डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि दो घटना में दो लोगों की गोली लगने से मौत हुई है। पहली घटना पैसे के विवाद में हत्या का मामला सामने है। जबकि दूसरी घटना एक युवक की गोली मार कर हत्या का मामला सामने है। फिलहाल दोनों घटनाओं में पुलिस जांच कर रही है FSL की टीम मौके पर पहुंची हुई है। पटना के बिहटा थानाक्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों को गोली मारी गई है। दोनों घटनाएं महमदपुर गांव की है। महमदपुर गांव में पैसे के विवाद में जीजा ने साले को गोली मार दी, जिससे वो घायल हो गया। घायल की पहचान 55 वर्षीय अखिलेश शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी जीजा मदन शर्मा (हीरामणपुर निवासी) है। घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि अखिलेश शर्मा और उनके साले के बीच कुछ रुपये की लेनदेन का विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों के बीच तनाव हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस के पंहुचने से 100 मीटर की दूरी पर ही साले ने बहनोई के सिर में गोली मारी और फरार हो गया। सिर और छाती में 2 गोली लगी दूसरी घटना भी महमदपुर गांव में ही हुई, जहां अपराधियों ने 30 वर्षीय अनुरोध कुमार की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को बिहटा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर दो गोलियों के निशान थे, एक छाती पर और दूसरा सिर में। घटना का कारण जानने में जुटी पुलिस दानापुर डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि दो घटना में दो लोगों की गोली लगने से मौत हुई है। पहली घटना पैसे के विवाद में हत्या का मामला सामने है। जबकि दूसरी घटना एक युवक की गोली मार कर हत्या का मामला सामने है। फिलहाल दोनों घटनाओं में पुलिस जांच कर रही है FSL की टीम मौके पर पहुंची हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *