गयाजी में छाए काले बादल, तेज हवा के साथ बारिश:दिन में ही गाड़ियों की जली हेडलाइट, मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

गयाजी में छाए काले बादल, तेज हवा के साथ बारिश:दिन में ही गाड़ियों की जली हेडलाइट, मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

गयाजी शहर में सोमवार को मौसम बदला। काले बादल छा गए। चारों तरफ दिन में ही अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहन की हेडलाइट जलानी पड़ी। इसी बीच बत्ती भी गुल हो गई। तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बादल ने घेरना दक्षिण दिशा से शुरू किया था और देखते ही देखते पश्चिम की ओर चले गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गया, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मेघ गर्जन, वज्रपात, मध्यम बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद में मौसम ज्यादा सक्रिय अरवल के करपी, कुर्था और सोनभद्र, बंशी, सूर्यपुर इलाके, जहानाबाद के कई हिस्से और औरंगाबाद के दाउदनगर, रफीगंज, गोह व देव क्षेत्र में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि लोग बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदान से दूर रहें। किसान भी खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतें। पक्के मकान में शरण लेने की सलाह दी गई है।
गया समेत मगध के इन चार जिलों में मौसम का यह बदला रूप फिलहाल राहत से ज्यादा सतर्कता का संकेत दे रहा है। गयाजी शहर में सोमवार को मौसम बदला। काले बादल छा गए। चारों तरफ दिन में ही अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहन की हेडलाइट जलानी पड़ी। इसी बीच बत्ती भी गुल हो गई। तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बादल ने घेरना दक्षिण दिशा से शुरू किया था और देखते ही देखते पश्चिम की ओर चले गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गया, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मेघ गर्जन, वज्रपात, मध्यम बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद में मौसम ज्यादा सक्रिय अरवल के करपी, कुर्था और सोनभद्र, बंशी, सूर्यपुर इलाके, जहानाबाद के कई हिस्से और औरंगाबाद के दाउदनगर, रफीगंज, गोह व देव क्षेत्र में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि लोग बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदान से दूर रहें। किसान भी खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतें। पक्के मकान में शरण लेने की सलाह दी गई है।
गया समेत मगध के इन चार जिलों में मौसम का यह बदला रूप फिलहाल राहत से ज्यादा सतर्कता का संकेत दे रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *