समस्तीपुर के विभूतिपुर थाने की मिश्रौलिया पोखर के पास एक महिला को मुंह में गोली लग गई। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी महिला किसी थाना क्षेत्र के खदियाही गांव की 25 साल की सविता कुमारी है। घटना की सूचना पर विभूतिपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अब तक महिला का बयान नहीं हो पाया है। बताया गया है कि महिला अपने मायके से ससुराल लौट रही थी इसी दौरान मिश्रौलिया पोखर के पास बदमाशों ने चीन छीनने की कोशिश की। महिला ने जब इसका प्रतिरोध किया गया, तो उस पर गोली चला दी गई। गोली उसके बाएं गाल में लगी है। घायल महिला के परिवार के लोगों का बताना है कि वह शाम ससुराल से मायके जा रही थी, तभी मिश्रौलिया पोखर के पास कुछ बदमाशों ने चैन छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर गोली चला दी। हालांकि, पुलिस इस कहानी पर संदेह जता रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला घर के अंदर दुर्घटनावश गोली चलने का प्रतीत हो रहा है और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच की, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच तेज कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला की स्थिति में सुधार होने पर उसके बयान के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। महिला की चुप्पी से फंसता जा रहा मामला इस घटना में महिला के कुछ नहीं बोलने के कारण मामला संदिग्ध हो गया है। परिवार के लोगों ने लूटपाट की बात बताई है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। पूर्व में घटना को भी छिपाने का प्रयास किया गया है। लेकिन महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए अस्पताल लाया गया। समस्तीपुर के विभूतिपुर थाने की मिश्रौलिया पोखर के पास एक महिला को मुंह में गोली लग गई। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी महिला किसी थाना क्षेत्र के खदियाही गांव की 25 साल की सविता कुमारी है। घटना की सूचना पर विभूतिपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अब तक महिला का बयान नहीं हो पाया है। बताया गया है कि महिला अपने मायके से ससुराल लौट रही थी इसी दौरान मिश्रौलिया पोखर के पास बदमाशों ने चीन छीनने की कोशिश की। महिला ने जब इसका प्रतिरोध किया गया, तो उस पर गोली चला दी गई। गोली उसके बाएं गाल में लगी है। घायल महिला के परिवार के लोगों का बताना है कि वह शाम ससुराल से मायके जा रही थी, तभी मिश्रौलिया पोखर के पास कुछ बदमाशों ने चैन छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर गोली चला दी। हालांकि, पुलिस इस कहानी पर संदेह जता रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला घर के अंदर दुर्घटनावश गोली चलने का प्रतीत हो रहा है और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच की, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच तेज कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला की स्थिति में सुधार होने पर उसके बयान के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। महिला की चुप्पी से फंसता जा रहा मामला इस घटना में महिला के कुछ नहीं बोलने के कारण मामला संदिग्ध हो गया है। परिवार के लोगों ने लूटपाट की बात बताई है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। पूर्व में घटना को भी छिपाने का प्रयास किया गया है। लेकिन महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए अस्पताल लाया गया।


