IPL 2026: रियान पराग की चोट ने बढ़ाई राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आधे से ज्यादा मैच में नहीं की फील्डिंग

IPL 2026: रियान पराग की चोट ने बढ़ाई राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आधे से ज्यादा मैच में नहीं की फील्डिंग

पराग को दिल्ली के खिलाफ मैच में चोट लग गई। राजस्थान के कप्तान ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उम्मीद है चोट गंभीर नहीं है। हैमस्ट्रिंग में हल्की समस्या है, लेकिन टीम के पास एक सप्ताह का समय है, इसलिए तब तक वह पूरी तरह फिट हो जाने की संभावना है। 

Riyan Parag hamstring injury, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग चोटिल हो गए।

पराग की चोट गंभीर नहीं

दिल्ली के खिलाफ फील्डिंग करते वक़्त पराग की हैमस्ट्रिंग पुल हो गई और वे लंगड़ाने लगे। जिसके बाद उन्हें मैदान से जाना पड़ा। पराग इसके बाद मैदान पर नहीं आए और आधे से ज्यादा समय डगआउट पर ही बैठे रहे। मैच के बाद जब उनसे उस बारे में पूछा गया तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने कहा, “उम्मीद है चोट गंभीर नहीं है। हैमस्ट्रिंग में हल्की समस्या है, लेकिन टीम के पास एक सप्ताह का समय है, इसलिए तब तक पूरी तरह फिट हो जाने की संभावना है।”

इन चार टीमों से होंगे बचे हुए मुक़ाबले

राजस्थान के लीग स्टेज में चार मुकाबले बचे हैं जो गुजरात टाइटन्स (GT), दिल्ली कैपिटल्स (DC), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के साथ होने हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए राजस्थान को कम से कम दो मुक़ाबले तो अब हर हाल में जीतने होंगे।

पराग शतक से चूके

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 4 और यशस्वी जायसवाल के 6 रन पर आउट होने से आरआर को मजबूत शुरुआत नहीं मिल सकी, लेकिन कप्तान पराग के 50 गेंदों पर बनाए 90 रन, डोनोवन फरेरा के 14 गेंदों पर बनाए 47 रन और ध्रुव जुरेल के 32 गेंदों पर बनाए 42 रन की मदद से टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 का सम्मानित स्कोर बनाया था।

दिल्ली ने आसानी से चेज़ किए 226 रन

226 का लक्ष्य हासिल करने उतरी डीसी को सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका और केएल राहुल ने मजबूत और विस्फोटक शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 110 रन की साझेदारी की। निसांका 33 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75, नितीश राणा ने 17 गेंदों पर 33, ट्रिस्टन स्टब्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 18, और आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। डीसी ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *