IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने गवाया नंबर 1 बनाने का मौका, जीत के बाद दिल्ली इस स्थान पर, देखें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने गवाया नंबर 1 बनाने का मौका, जीत के बाद दिल्ली इस स्थान पर, देखें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

राजस्थान रॉयल्स यह मैच जीत जाती तो उनके 14 अंक हो जाते और वह अंक तालिका के टॉप पर पहुंच जाती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, अब टीम 10 मैचों में से छह जीत और चार हार के साथ 12 अंक और +0.510 के नेट रनरेट के साथ राजस्थान चौथे नंबर पर है। व 

IPL 2026 Points Table, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुक़ाबले में दिल्ली ने राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ राजस्थान ने अंक तालिका के टॉप पर जाने का मौका गवां दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। यह राजस्थान रॉयल्स की घर पर लगातार दूसरी हार है। वहीं दिल्ली लगातार तीन मैच हारने के बाद जीत की पटरी में लौटी है।

राजस्थान रॉयल्स नंबर 1 बनने का मौका चूकी

अगर राजस्थान रॉयल्स यह मैच जीत जाती तो उनके 14 अंक हो जाते और वह अंक तालिका के टॉप पर पहुंच जाती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, अब टीम 10 मैचों में से छह जीत और चार हार के साथ 12 अंक और +0.510 के नेट रनरेट के साथ राजस्थान चौथे नंबर पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 9 मैचों में चार जीते हैं और 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली आठ अंक और -0.895 के नेट रनरेट के साथ छठे स्थान पर आ गई है।

राजस्थान को यहां से जीतने होंगे दो मुक़ाबले

राजस्थान के लीग स्टेज में चार मुकाबले बचे हैं जो गुजरात टाइटन्स (GT), दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के साथ होने हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए राजस्थान को कम से कम दो मुक़ाबले तो अब हर हाल में जीतने होंगे। वहीं दिल्ली अगले पांच मुक़ाबले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), पंजाब किंग्स (PBKS), राजस्थान रॉयल्स और फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली को प्लेऑफ में जाने के लिए पांच में से चार मुक़ाबले हर हाल में जीतने होंगे। साथ ही नेट रन रेट में भी काफी सुधार करना होगा।

पंजाब किंग्स अब भी टॉप पर

पंजाब किंग्स (PBKS) अब भी टॉप पर है। टीम ने 7 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। उनके पास 13 अंक हैं और नेट रन रेट +1.333 के मजबूत आंकड़े पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के 9 मैचों में 6 जीत और 2 हार के साथ 12 अंक हैं। +1.420 के नेट रन रेट के साथ आरसीबी दूसरे स्थान पर है।

रैंक टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) बेनतीजा (NR) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 पंजाब किंग्स (PBKS) 8 6 1 1 13 +1.043
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 9 6 3 0 12 +1.420
3 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 9 6 3 0 12 +0.832
4 राजस्थान रॉयल्स (RR) 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटंस (GT) 9 5 4 0 10 -0.192
6 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 9 4 5 0 8 -0.895
7 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 8 3 5 0 6 -0.121
8 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 8 2 5 1 5 -0.751
9 मुंबई इंडियंस (MI) 8 2 6 0 4 -0.784
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 8 2 6 0 4 -1.106

सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद ने 9 मैचों में छह जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके 12 अंक और +0.832 का नेट रनरेट है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आठ मैच में तीन जीतकर छह अंक और -0.121 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के 8 मैच में दो जीत के साथ पांच अंक हैं। उनका नेट रन रेट -0.751 का है और वह अंक तालिका में आठवे स्थान पर है। उन्हें भी यहां से सभी मुक़ाबले जीतने होंगे।

MI और LSG का सफर लगभग खत्म

मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सफर लगभग खत्म है। दोनों टीमों ने 8 मैच खेले हैं और सिर्फ दो में जीत हासिल की है। इन दोनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे, नेट रन रेट में भारी सुधार करना होगा और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *