रजिस्ट्रार के घर से सोना-चांदी, कार और जमीन के पेपर:मौलाना मजहरूल हक यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के घर निगरानी का छापा, 2.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

रजिस्ट्रार के घर से सोना-चांदी, कार और जमीन के पेपर:मौलाना मजहरूल हक यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के घर निगरानी का छापा, 2.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सनाउल खान के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह छापेमारी पटना के अलीनगर (अनीसाबाद) क्षेत्र स्थित ‘लेडी इमाम अपार्टमेंट’ में की गई। सूत्रों के अनुसार, सनाउल खान पर ढाई लाख रुपए की नाजायज मांग (रिश्वत) का आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद निगरानी विभाग ने यह कार्रवाई की। जमीन के दस्तावेज, नकद और गहनों की जांच की निगरानी विभाग के डीएसपी अरुणोदय पांडे के नेतृत्व में टीम ने अपार्टमेंट के फ्लैट की तलाशी ली। टीम ने घर के अंदर मौजूद बैंक पासबुक, जमीन के दस्तावेज, नकद और गहनों की बारीकी से जांच की। छापेमारी के दौरान फ्लैट से बैंक पासबुक, एलआईसी दस्तावेज, एक फ्लैट डीड, फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट के कागजात, एक वास्तु बिहार इन्वेस्टमेंट, एक क्रेटा कार, एक मोटरसाइकिल, 161 ग्राम सोना और 429 ग्राम चांदी जब्त की गई है। विभाग जब्त किए गए सामानों की जांच कर रहा है। छापेमारी पूरी होने के बाद होगा आंकड़ों का खुलासा निगरानी विभाग को लंबे समय से असिस्टेंट रजिस्ट्रार पर पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से अकूत संपत्ति जमा करने की शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी पूरी होने के बाद ही संपत्ति के वास्तविक आंकड़ों का खुलासा किया जाएगा। पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सनाउल खान के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह छापेमारी पटना के अलीनगर (अनीसाबाद) क्षेत्र स्थित ‘लेडी इमाम अपार्टमेंट’ में की गई। सूत्रों के अनुसार, सनाउल खान पर ढाई लाख रुपए की नाजायज मांग (रिश्वत) का आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद निगरानी विभाग ने यह कार्रवाई की। जमीन के दस्तावेज, नकद और गहनों की जांच की निगरानी विभाग के डीएसपी अरुणोदय पांडे के नेतृत्व में टीम ने अपार्टमेंट के फ्लैट की तलाशी ली। टीम ने घर के अंदर मौजूद बैंक पासबुक, जमीन के दस्तावेज, नकद और गहनों की बारीकी से जांच की। छापेमारी के दौरान फ्लैट से बैंक पासबुक, एलआईसी दस्तावेज, एक फ्लैट डीड, फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट के कागजात, एक वास्तु बिहार इन्वेस्टमेंट, एक क्रेटा कार, एक मोटरसाइकिल, 161 ग्राम सोना और 429 ग्राम चांदी जब्त की गई है। विभाग जब्त किए गए सामानों की जांच कर रहा है। छापेमारी पूरी होने के बाद होगा आंकड़ों का खुलासा निगरानी विभाग को लंबे समय से असिस्टेंट रजिस्ट्रार पर पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से अकूत संपत्ति जमा करने की शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी पूरी होने के बाद ही संपत्ति के वास्तविक आंकड़ों का खुलासा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *