गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर मंगलवाक देर शाम लगभग 8.50 बजे बंझुलिया गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान बंझुलिया गांव निवासी दशरथ पंडित की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है। यह घटना बंझुलिया गांव के निकट हुई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अनिता देवी को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया और उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। बंझुलिया के ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर मंगलवाक देर शाम लगभग 8.50 बजे बंझुलिया गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान बंझुलिया गांव निवासी दशरथ पंडित की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है। यह घटना बंझुलिया गांव के निकट हुई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अनिता देवी को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया और उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। बंझुलिया के ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


