खगड़िया जिले के गोगरी थानाक्षेत्र अंतर्गत मुश्कीपुर वार्ड नंबर 36 में एक नवविवाहिता ने मंगलवार रात करीब 8 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही गोगरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मुश्कीपुर निवासी मु सिम्मी की पत्नी हसरन खातून के रूप में हुई है। यह घटना तब सामने आई जब नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और उसे अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। मृतका के भाई मु पप्पू, जो मधेपुरा जिले के सफ़रदह निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बहन मानसिक रूप से बीमार थी। उन्होंने जानकारी दी कि हसरन खातून की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद वह उनके घर आई थी, और सोमवार को उनके छोटे भाई मु जावेद उसे गोगरी मुश्कीपुर स्थित ससुराल छोड़कर आए थे। मु पप्पू ने आत्महत्या के कारणों की जानकारी न होने की बात कही। गोगरी थाना की एएसआई अवंती कुमारी के साथ पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस संबंध में गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने रात 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गहनता से तहकीकात की जा रही है। खगड़िया जिले के गोगरी थानाक्षेत्र अंतर्गत मुश्कीपुर वार्ड नंबर 36 में एक नवविवाहिता ने मंगलवार रात करीब 8 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही गोगरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मुश्कीपुर निवासी मु सिम्मी की पत्नी हसरन खातून के रूप में हुई है। यह घटना तब सामने आई जब नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और उसे अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। मृतका के भाई मु पप्पू, जो मधेपुरा जिले के सफ़रदह निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बहन मानसिक रूप से बीमार थी। उन्होंने जानकारी दी कि हसरन खातून की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद वह उनके घर आई थी, और सोमवार को उनके छोटे भाई मु जावेद उसे गोगरी मुश्कीपुर स्थित ससुराल छोड़कर आए थे। मु पप्पू ने आत्महत्या के कारणों की जानकारी न होने की बात कही। गोगरी थाना की एएसआई अवंती कुमारी के साथ पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस संबंध में गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने रात 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गहनता से तहकीकात की जा रही है।


